कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार मंदी देखने को मिल रही है फिर निफ्टी 11000 के स्तर पर अभी भी कायम है तो वहीं सेंसेक्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। फिलहाल इस समय बीएसई के 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 36568.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी -0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 11015.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

तो वहीं निफ्टी आईटी सेक्टर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 14578.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी बैंक में आज गिरावट दर्ज की जा रही है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां आज बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 15379.10 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स -0.3 की गिरावट के साथ 16146.52 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, एफएमसीजी और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि बीएसई कॉन्स ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस और मेटल गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों में जी इंटरटेरमेंट, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एशियन पेंट्स बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में डॉ रेड्डीस लैब्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, ल्यूपिन और सन फार्मा गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एशियन मार्केट में जापान का बाजार निक्केई 1.85 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.16 फीसदी की गिरावट के साथ और स्ट्रेट्स टाइम्स -0.83 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
