आज से आईडीबीआई बैंक के अधिकारी जा सकते हैं 6 दिन के हड़ताल पर।
IDBI बैंक के ग्राहक बैंक जाने से पहले यह पता कर लें कि वहां के अधिकारी कहीं हड़ताल पर तो नहीं हैं। जी हां आईडीबीआई बैंक के कस्टमर को इस सप्ताह मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। पिछले सप्ताह बैंक अधिकारियों ने यह चेतावनी दी थी की वो सोमवार से 6 दिन की हड़ताल पर जा सकते हैं। बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा था कि बैंक को अधिकारियों के एक तबके से नोटिस मिला है। इस नोटिस में 16 जुलाई 2018 से 21 जुलाई 2018 तक हड़ताल पर जाने की बात कही गई है।
पिछले साल भी अधिकारियों हड़ताल पर जाने की दी थी चेतावनी
आपको बता दें कि आईडीबीआई बैंक कर्मचारियों की वेतन समीक्षा नवंबर 2012 से लंबित है। उन्होंने पिछले साल हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी, लेकिन बाद में मैनेजमेंट से आश्वासन मिलने के बाद इसे वापस ले लिया गया। तो वहीं इससे पहले ऑल इंडिया IDBI ऑफिसर्स असोसिएशन में वित्त मंत्री अरुण जेटली के सामने अपनी बात रखते हुए 51 प्रतिशत हिस्सेदारी एलआईसी को बेचे जाने के प्रस्ताव का विरोध किया था।
IDBI और LIC का सौदा
अधिकारियों का कहना था कि इस हिस्सेदारी बिक्री को बैंक के निजीकरण के समान समझा जाएगा। तो वहीं एक रिर्पोट के अनुसार कहा गया कि बीमा नियामक IRDA से मंजूरी मिलने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम कर्ज में डूबे आईडीबीआई बैंक में 41 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को लेकर तैयारी कर रही है। हालांकि अभी LIC, आईडीबीआई बैंक की संपत्ति और कर्ज की स्थिति की जांच कर रही है।
कर्मचारी यूनियन कर रहे हैं विरोध
बता दें कि एलआईसी की कर्मचारी यूनियन भी बीमा कंपनी द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के प्रस्ताव का विरोध कर रही हैं। यनियन का कहना है कि इससे पॉलिसीधारकों और उनके प्रीमियम के धन के हित पर असर पड़ेगा।
बैंक का एनपीए
अभी तक की रिर्पोट्स के अनुसार एलआईसी ने 2014-15 में सरकारी बैंकों में 1,850 करोड़ रुपए और 2015-16 में 2,539 करोड़ रुपए का निवेश किया है। एलआईसी के पास फिलहाल आईडीबीआई बैंक की 11 प्रतिशत हिस्सेदारी है। तो वहीं बैंक के कुल कर्ज दबाव में वाली संपतियों का हिस्सा 35.9 प्रतिशत है। मार्च तिमाही के अंत तक बैंक का NPA 55,588 करोड़ रुपए था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
