रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं और शुक्रवार को कारोबार के दौरान उन्होंने अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा को पछाड़ दिया है।
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति अब सिर्फ भारत के नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं और शुक्रवार को कारोबार के दौरान उन्होंने अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा को पछाड़ दिया है। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी की नेटवर्थ कारोबार के दौरान 44.3 अरब डॉलर पहुंच गई है जबकि तब जैक मा का नेटवर्थ 44 अरब डॉलर थी। मुकेश अंबानी और जैक मा की संपत्ति में केवल 3 लाख डॉलर का गैप है। आपको बता दें कि अगले कारोबारी सप्ताह में यानी की सोमवार को रैकिंग में बदलाव भी हो सकता है।
जैक मा की कंपनी यूएस में लिस्टेड है
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.6 प्रतिशत बढ़कर 1,099.8 रुपए पहुंच गए थे जिसके कारण उनकी नेटवर्थ 44.3 अरब डॉलर पहुंच गई है। अलीबाबा ग्रुप के जैक मा की नेटवर्थ अमेरिका में गुरुवार को कारोबार के दौरान 44 अरब डॉलर पर बंद हुई। बता दें कि जैक मा की कंपनी यूएस में लिस्टेड है।
जैक मा को पछाड़ इस तरह आगे बढ़ गए मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी की कुल कमाई पेट्रोकेमिकल कारोबार की कैपेसिटी दुगुना करने के कारण 4 अरब डॉलर बढ़ गई है। रिलायंस जियो इंफोकॉम की सफलता से निवेशक भी खुश हैं। इस महीने की शुरुआत में अंबानी ने बताया था कि 21.5 करोड़ यूजर्स हैं। अब वह अपना ई-कॉमर्स कारोबार में फैलाने पर काम कर रहे हैं। तो वहीं जैक मा ने 2018 में 1.4 अरब डॉलर गवाया है।
गुरुवार को रिलायंस के शेयर थे उच्चतम स्तर पर
मुकेश अंबानी की सभी कंपनी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन शेयर 100 अबर डॉलर पर पहुंच गया था और कंपनी के शेयर 52 सप्ताह के हाई पर पहुंच गया था। तो वहीं शुक्रवार को भी कंपनी के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली थी।
मुकेश अंबानी की कंपनियां
जैसा कि आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज पेट्रोलियम, ऑयल और गैस एवं टेलिकॉम कारोबार है। वो अपनी सालाना शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में मुकेश अंबानी ने कहा है कि वह हाइब्रिड, ऑनलाइन टू ऑफलाइन कॉमर्स प्लेटफॉर्म में ग्रोथ का मौका देख रहे हैं। जियो ने 1,100 शहरों में फाइबर बेस्ड ब्रॉडबैण्ड शुरु की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
