मौजूदा आर्थिक विकास की रफ्तार को देखते हुये वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह भरोसा जताया कि आर्थिक विकास अगर ऐसी ही रही तो भारत अगले साल ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थ
मौजूदा आर्थिक विकास की रफ्तार को देखते हुये वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह भरोसा जताया कि आर्थिक विकास अगर ऐसी ही रही तो भारत अगले साल ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। वहीं इस बात की भी जानकारी दी कि अंतरष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और ग्लोबल ट्रेड वार आगे चलकर मुश्किलें पैदा करेंगे।
फेसबुक पोस्ट पर अरुण जेटली ने कहा कांग्रेस ने ग्रामीण भारत को नारे दिए, प्रधानमंत्री मोदी ने संसाधन दिए शीर्षक में कहा है, यदि हम अनुमानित दर से आगे बढ़ते रहे तो इस बात की काफी संभावना है कि अगले साल हम ब्रिटेन से आगे होंगे।

6वीं बड़ी अर्थव्यवस्था
फ्रांस को पीछे छोड़ बना 6वीं बड़ी अर्थव्यवस्था। वर्ल्ड बैंक की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रांस को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गयी है। वही फ्रांस की बात करे तो वह सातवें नंबर पर चला गया है। अगर हम बात करे घरेलू उत्पाद की तो वर्ष 2017 के अंत तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2.597लाख करोड़ डॉलर रहा। जबकि फ्रांस की जीडीपी 2.582 लाख करोड़ थी।
विदेशी निवेशको के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन
वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए भारत की रैंकिंग में अच्छा सुधार हुआ है और इतना ही नहीं यह निवेश का एक पसंदीदा डेस्टिनेशन भी बना है। कच्चे तेल और ट्रेड वार की वजह से हमारे सामने कई चुनौतियां हैं। अप्रैल में कच्चे तेल के दाम 66 डॉलर प्रति बैरल थे, जो अब 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं। वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7-7.5 फीसदी रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2016-17 में भारत की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रही थी।
बीजेपी सरकार में गरीबों का अधिकार बढ़ा
वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना हैं कि पीएम मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार ने पहले ही यह सुनिक्षिच्त किया था कि ग्रामीण भारत और कम अधिकार रखने वाले लोगों का संसाधनों पर पहला अधिकार है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications