प्रभु श्रीराम के जीवन से संबंधित तीर्थस्थलों के दर्शन के लिये रेलवे श्री रामायण एक्सप्रेस ट्रेन चलाने जा रही है, इससे श्रीराम के जीवन से संबंधित विभिन्न तीर्थस्थानों के दर्शन किये जा सकते हैं।
भारतीय रेलवे ने एक विशेष पर्यटक ट्रेन 'श्री रामायण एक्सप्रेस' की घोषणा की है, जिसमें अयोध्या से कोलंबो के सभी स्थानों को रामेश्वरम के माध्यम से कवर किया गया है, रेलवे और कोयला मंत्री पियुष गोयल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया है। भारतीय रेलवे की सभी नई 'श्री रामायण एक्सप्रेस' ट्रेनें 14 नवंबर, 2018 से दिल्ली से शुरू होंगी और रामायण सर्किट को 16 दिन में कवर करेंगे। यह यात्रा आईआरसीटीसी (IRCTC) द्वारा संचालित की जाएगी, जिनकी बुकिंग पहले ही आईआरसीटीसी पर्यटन आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर खोली जा चुकी है। इस पूरी ट्रिप के लिए आपको सिर्फ 15,120 रुपए ही चुकाने होंगे। इस यात्रा में आप अयोध्या से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो तक का सफर तय कर सकते हैं।
यहां पर आपको हम श्री रामायण एक्सप्रेस के बारे में थोड़ा विस्तार से बताएंगे-
1. श्रीलंका में भी भगवान राम के स्थलों पर जाने का प्रोग्राम
आईआरसीटीसी रामायण सर्किट पर 'श्री रामायण एक्सप्रेस' विशेष पर्यटक ट्रेन चलाने के लिए भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रमुख पवित्र स्थानों को कवर करने की पेशकश करता है। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटन ने कहा है कि एक एड-ऑन टूर श्रीलंका में स्थित रामायण के स्थानों पर जाने के लिए भी डिज़ाइन किया गया है।
2.सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी शुरुआत
'श्री रामायण एक्सप्रेस' ट्रेन सेवा दिल्ली में सफदरजंग रेलवे स्टेशन से 14 नवंबर को शुरू होगी और अयोध्या में अपना पहला पड़ाव खत्म करेगी। यानी की इस यात्रा की शुरुआत सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी। आपको बता दें कि यह ट्रेन नवंबर से शुरु होगी जिसकी बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है।
3- इन स्थानों पर होगा हॉल्ट
श्री रामायण एक्सप्रेस नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, श्रिंगवेरपुर, चित्रकूट, हम्पी, नासिक और रामेश्वरम में में अलग-अलग रुकने का स्थान और समय होगा। जहां पर लोग राम की इन नगरियों को देखेंगे और उनका आर्शिवाद प्राप्त करेंगे।
4. हवाई मार्ग से जा सकते हैं कोलंबो
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यात्री श्रीलंका की राजधानी कोलंबों ट्रेन की वजाय हवाई मार्ग से भी जा सकते हैं इसके लिए उन्हें चेन्नई एयरपोर्ट से हवाई जहाज पर बैठना होगा।
5. ट्रेन में रिजर्वेशन कराने के लिए 800 सीट्स हैं। यानी कि एक बार में 800 यात्री जा सकते हैं।
6. ट्रेन में ट्रिप के लिए बुकिंग केवल स्टैण्डर्ड कैटेगरी में होगी।
7. इस पैकेज में खाने-पीने की व्यवस्था, रहने सोने और साइट सीन देखने का पूरा इंतजाम होगा।
8. यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ टूर मैनेजर भी होंगे।
पहले दिन हुई इतनी बुकिंग
श्री रामायण एक्सप्रेस ट्रेन की बुकिंग चूंकि हो चुकी है तो पहले दिन इसके लिए मात्र 6 लोगों ने बुकिंग करायी है। साथ ही इसमें श्रीलंका जाने वालों को किराया 47 हजार से घटाकर 36 हजार 970 रुपए कर दिया गया है। रेलवे की तरफ से यह कहा गया है कि रेल मंत्री सफदरगंज रेलवे स्टेशन से रेल मंत्री पीयूष गोयल हरी झण्डी दिखाकर इसे रवाना करेंगे।
इस ट्रेन में टिकट बुक कराने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाना होगा। आपको बता दें कि इस यात्रा में भारत से श्रीलंका तक का सफर 16 दिनों का होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications