आईडीबीआई बैंक IDBI के अधिकारियों ने एलआईसी LICकी तरफ से बैंक के प्रस्तावित अधिग्रहण और वेतन संबंधी मुद्दों की मांग को लेकर छह दिन की लंबी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। 16 से 21 जुलाई 2018 तक हड़ताल पर जाने की बात कही गई है। अधिकारियों की तरफ से दी गई इस चेतावनी के अनुसार कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो छह दिनी हड़ताल सोमवार से शुरू होगी। आईडीबीआई बैंक IDBI ने नियामकीय सूचना में कहा, 'बैंक को अधिकारियों के एक तबके से नोटिस मिला है।

हिस्सेदारी बेचने का विरोध
IDBI बैंक कर्मचारियों की वेतन समीक्षा नवंबर 2012 से लंबित है। पिछले साल हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गयी थी वहीं बाद में प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद वापस ले लिया गया। वहीं ऑल इंडिया आइडीबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के सामने अपनी बात रखते हुए 51 प्रतिशत हिस्सेदारी एलआईसी को बेचे जाने के प्रस्ताव का विरोध किया था। उनका ये भी कहना था कि इस हिस्सेदारी बिक्री को बैंक के निजीकरण के समान समझा जाएगा।
बैंक की हिस्सेदारी एलआईसी खरीदेगा
सूत्रों से पता चला है कि बीमा नियामक इरडा से मंजूरी मिलने के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी कर्ज में डूबे आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी कर रही है। पिछले दिनों मिंट की रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि एलआईसी आईडीबीआई बैंक के 43 प्रतिशत शेयर 10 हजार 500 करोड़ रुपये में खरीद सकती है। फिलहाल एलआईसी के पास आईडीबीआई बैंक के 8 प्रतिशत शेयर हैं। पहले वेतन में 2 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि करने की मांग को लेकर 30 और 31 मई को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंकिंग यूनियन के आह्वान पर 10 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे थे। यूएफबीयू ने भारतीय बैंक संघ की तरफ से वेतन में महज 2 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव के विरोध में दो दिन की हड़ताल की थी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
