वो कहते हैं न वक़्त बदलते देर नहीं लगता और वक़्त जब अच्छा हो तो सब कुछ अच्छा हो जाता हैं। ये बिलकुल जरुरी नहीं की शोहरत और कामयाबी बड़े होने पर ही हाथ आय। छोटे से उम्र में ही किस तरह से शोहरत कदम चूम
वो कहते हैं न वक़्त बदलते देर नहीं लगता और वक़्त जब अच्छा हो तो सब कुछ अच्छा हो जाता है। ये बिलकुल जरुरी नहीं की शोहरत और कामयाबी बड़े होने पर ही हाथ आये। छोटे से उम्र में ही किस तरह से शोहरत कदम चूमती है इसका एक बहुत ही खूबसूरत उदाहरण हमारे सामने हैै। अक्सर हम अपनी उम्र को देखते हुए प्लानिंग करतेे है, चाहे वो शुरू बिजनेस की हो या फिर नौकरी करते हुए सेविंग करने की। लेकिन, 20 साल की काइली जेनर ने यह साबित कर दिया कि शोहरत उम्र की मोहताज नहीं होती। अमेरिका की रियल्टी टीवी स्टार काइली जेनर कामयाबी का नया मुकाम हासिल करनेवाली हैं । फोर्ब्स मैग्जीन के मुताबिक, काइली जेनर अमेरिका की सबसे कम उम्र की 'सेल्फ मेड' अरबपति हैं। फिलहाल, उनकी संपत्ति 90 करोड़ डॉलर यानी करीब 6120 करोड़ रुपए है।
दो साल पहले की शुरुआत
काइली ने दो साल पहले फरवरी में काइली कॉस्मेटिक नाम से कंपनी शुरू की थी। तब से अब तक काइली की कंपनी लगभग 63 करोड़ डॉलर यानी करीब 4284 करोड़ रुपए के प्रोडक्ट दुनियाभर में बेच चुकी हैं। इतना ही नहीं फोर्ब्स के मुताबिक, रियल्टी शोज और बिजनेस के दम पर ही उनकी कंपनी की वैल्यू 90 करोड़ डॉलर पहुंची हैं, जेनर अपनी कंपनी की मालकिन हैं और इस तरह से हम कहे तो वीमेन उद्यमीकी मिशाल बन गयी हैं। जेनर ने कंपनी की शुरुआत महज 29 डॉलर से की थी। काइली की कंपनी का लिप्स्टिक मैचिंग सेट और लिप लाइनर सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं.
जन्मदिन के अवसर पर होगी प्रकाशित
फोर्ब्स ने काइली को सबसे कम उम्र में 'सेल्फ मेड' सबसे अमीर बनने वाली अमेरिकी महिला बताया है। एक आंकड़े के मुताबिक, अगर उनकी आय में ऐसे ही बढ़ोतरी होती रही तो आने वाले अगले 3 साल में वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हो जायेंगी। इतना ही नहीं वह फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ देंगी। जबकि मार्क जुकरबर्ग ने 23 साल की उम्र में सबसे युवा अरबपतियों की लिस्ट में शुमार हुए थे। वहीं इस बात की भी जानकारी मिली है की अगस्त में 21 साल की होंगी काइली। फोर्ब्स की उन पर की गई कवर स्टोरी भी अगस्त में उनके जन्मदिन पर ही प्रकाशित होगी। फोर्ब्स ने अपनी कवर स्टोरी में लिखा है, 21 साल की उम्र में वह तैयार हैं, सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड अरबपति बनने के लिए।
हर किसी के जहन पर काइली
काइली जेनर के ट्विटर पर करीब 2.56 करोड़ फॉलोअर हैं। वहीं, 1.64 करोड़ लोग उनकी कंपनी को डायरेक्ट फोलो करते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, कंपनी में केवल 7 फुल टाइम और 5 पार्ट टाइम कर्मचारी हैं। फोर्ब्स की कवर स्टोरी को ट्वीट करते हुए जेनर ने लिखा, 'धन्यवाद फोर्ब्स, इस आर्टिकल और पहचान के लिए। मेरी किस्मत है कि मुझे जो अच्छा लगता है वह रोज करती हूं। काइली जेनर पहली बार मीडिया में रिऐलिटी शो, 'कीपिंक अप विद द कादर्शियन' में नजर आईं थीं। तब वह सिर्फ 10 साल की थीं। जेनर अपनी मां की सबसे छोटी बेटी हैं और उनकी पांच बहने हैं।
सोशल मीडिया भी कमाई का ज़रिया
दरअसल, काइली जेनर की कमाई सोशल मीडिया से भी होती हैं। वह इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर हर घंटे में सेल्फी पोस्ट करती हैं, जिसमें वह काइली कॉस्मेटिक के शेड्स दिखाती है, साथ ही उनकी कंपनी के आने वाले प्रोडक्ट्स की जानकारी भी शेयर की जाती है। इसके अलावा नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग की भी जानकारी वह यहीं साझा करती हैं। इंस्टाग्राम और स्नैपचैट पर मिलाकर उनके 11 करोड़ फोलोअर हैं। इनमें ज्यादातर कम उम्र की लड़कियां और महिलाएं शामिल हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
