जुलाई महीने के इस दूसरे सप्ताह में शेयर बाजार में पहले ही दिन से तेजी देखने को मिल रही थी। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स अब तक के सबसे उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। एक ओर जहां सुबह सेंसेक्स 200 अंक उछलकर 36,443 के आंकड़े को पार कर गया है तो वहीं 36,549 के स्तर पर जाकर बंद हुआ है। तो वहीं निफ्टी 11,000 के स्तर पर शुरु होकर 74 अंको तक चढ़कर 11,023 स्तर पर बंद हुआ है। आपको बता दें कि निफ्टी 1 फरवरी 2018 के बाद 11,00 के पार बंद होने में कामयाब हुआ है।

इसके अलावा आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन शेयर बाजारों में फिर से 100 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। कंपनी का शेयर रेट 1091 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गया है जो कि 52 सप्ताह का सबसे उच्च स्तर है। 5.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1043.15 के स्तर पर आज कंपनी के शेयर खुले। टीसीएस के बाद ऐसा करने वाली यह दूसरी कंपनी है।
तो वहीं क्लोजिंग टाइम में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली, क्योंकि व्यापार सूचकांक में आज गिरावट आई है।
वॉल स्ट्रीट में कमजोरी के बावजूद एशियाई बाजारों में आज तेजी देखने को मिल रही है क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर को निवेशकों ने अपना दबदबा बना लिया है।
आज दिग्गज शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल, विप्रो, बजाज फाइनेंस, डॉ रेड्डीज, एचडीएफसी, एलएंडटी और एबसबीआई 4.4-1.5 फीसदी तक उछलकर बंद हुए हैं। तो वहीं वेदांता, यूपीएल, बजाज ऑटो, इंफोसिस, ग्रासिम, महिंद्रा एण्ड महिंद्रा और हीरो मोटर्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
