वर्ल्‍ड बैंक: भारत बना दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था

वर्ल्‍ड बैंक की रिर्पोट के अनुसार भारत की अर्थव्‍यवस्‍था फ्रांस की इकोनॉमी को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन चुकी है।

वर्ल्‍ड बैंक की रिर्पोट के अनुसार फ्रांस को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन गया है। आपको बता दें कि फ्रांस अर्थव्‍यवस्‍था 2017 में 2.58 ट्रिलियन डॉलर (177 लाख करोड़ रुपए) थी। अब भारत की अर्थव्‍यवस्‍था इससे ज्‍यादा 2.59 ट्रिलियन डॉलर (178 लाख करोड़ रुपए) हो गई है।

प्रति व्‍यक्ति आय के मामले में अभी भी पीछे है भारत

प्रति व्‍यक्ति आय के मामले में अभी भी पीछे है भारत

बता दें कि भारत की इकोनॉमी कई तिमाहियों की मंदी के बाद जुलाई 2017 से दोबारा मजबूत होने लगी है। भारत की आबादी इस समय 134 करोड़ है और यह दुनिया की सबसे ज्‍यादा आबादी वाला देश बनने की दिशा में अग्रसर है। तो वहीं फ्रांस की आबादी 6.7 करोड़ है। फिलहाल आंकड़ों के अनुसार प्रति व्‍यक्ति आय के मामले में भारत फ्रांस से कई गुना पीछे है। इसके अलावा भारत के मुकाबले फ्रांस में प्रति व्‍यक्ति आमदनी 20 गुना ज्‍यादा है।

2018 और 2019 में बढ़ सकती है वृद्धि दर

2018 और 2019 में बढ़ सकती है वृद्धि दर

विश्‍व बैंक की ग्‍लोबल इकोनॉमिक्‍स प्रॉस्‍पेक्‍ट्स की रिर्पोट के अनुसार नोटबंदी और फिर जीएसटी के बाद आई मंदी से भारत की अर्थव्‍यवस्‍था उबर रही है। भारत 2032 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन सकता है। 2018 में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 7.3 प्रतिशत और 2019 में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर से बढ़ सकती है।

मजबूत है भारत की अर्थव्‍यवस्‍था

मजबूत है भारत की अर्थव्‍यवस्‍था

वर्ल्‍ड बैंक की रिर्पोट के अनुसार भारत की अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत है और इसमें मजबूत और टिकाउु विकास को देने की क्षमता है। अर्थव्‍यवस्‍था में निजी क्षेत्र की हिस्‍सेदारी और निवेश बढ़ने से भारत का सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) मजबूत हुई है।

अर्थव्‍यवस्‍था के मामले में अमेरिका 1,379 लाख करोड़ की इकोनॉमी के साथ दुनिया की नंबर एक अर्थव्‍यवस्‍था है तो वहीं चीन दूसरे नंबर, जापान तीसरे स्‍थान पर, जर्मनी चौथे स्‍थान पर, यूके पांचवे स्‍थान, भारत छठे स्‍थान पर और फ्रांस 7वें स्‍थान पर है।

 

भारत में कम हो रहे गरीबी के आंकडे

भारत में कम हो रहे गरीबी के आंकडे

एक अन्‍य रिर्पोट के अनुसार अब भारत दुनिया में सबसे ज्‍यादा गरीब जनसंख्‍या वाला देश नहीं है। भारत में जहां 7 करोड़ आबादी बेहद गरीबी में जी रही है, तो वहीं नाइजीरिया में 8.7 करोड़ लोग बेहद गरीब हैं। रिर्पोट में कहा गया है कि नाइजीरिया में जहां हर एक मिनट में 6 लोग गरीबी में धकेले जा रहे हैं तो वहीं भारत में हर मिनट में 44 लोग गरीबी से बाहर आ रहे हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+