एयरलाइन्स कंपनी इंडिगो विशेष किराए पर 12 लाख सीटों के टिकट बेचने का ऐलान कर चुकी है। विशेष मेगा सेल ऑफर के तहत टिकटें मात्र 1,212 रुपए में शुरु हो रही हैं।
अगर आप हवाई सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है क्योंकि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन्स कंपनी इंडिगो विशेष किराए पर 12 लाख सीटों के टिकट बेचने का ऐलान कर चुकी है। विशेष मेगा सेल ऑफर के तहत टिकटें मात्र 1,212 रुपए में शुरु हो रही हैं। आपको बता दें कि इस ऑफर की खासियत यह है कि कंपनी घरेलू और अंतराष्ट्रीय सभी नेटवर्क पर डिस्काउंट दे रही है।
25 जुलाई से अगले वर्ष 30 मार्च तक के लिए
इंडिगो एयरलाइन्स कंपनी की घोषणा के अनुसार 25 जुलाई से अगले वर्ष 30 मार्च की यात्रा अवधि के लिए 1,212 रुपए में टिकट खरीदे जा सकते हैं। बता दें कि यह इंडिगो कंपनी की तरफ से दिया जाने वाला सबसे बड़ा ऑफर है।
13 जुलाई है आखिरी तारीख
कंपनी ने इस मामले में कहा है कि इंडिगो 10 से 13 जुलाई के बीच चार दिनों तक ग्राहकों को 1,212 रुपए से शुरु होने वाली स्पेशल सेल लाएगा। एयरलाइन 25 जुलाई 2018 से 30 मार्च 2019 के बीच यात्रा करने वालों को सस्ते टिकट देगी। जिसमें की अंतराष्ट्रीय उड़ान भी शामिल है। साथ ही एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से कम से कम 3000 रुपए तक मूल्य के टिकट खरीदने पर आपको 5 प्रतिशत का कैशबैक का भी लाभ मिल सकता है।
ऑफर के बारे में महत्वपूर्ण बातें
- यात्रा अवधि 25 जुलाई 2018 से 30 मार्च 2019 तक रहेगी।
- बुकिंग की तारीख 10 जुलाई से 13 जुलाई की रात 12 बजे तक रहेगी।
- टैक्स सहित सबसे सस्ता टिकट कुछ सीटों के लिए सीमित है।
- यह ऑफर यात्रा के कम से कम 15 दिन पहले बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होगा।
- टिकट बुकिंग के बाद किराया वापस नहीं हो सकता है।
- एसबीआई क्रेडिट कार्ड से कम से कम 3,000 रुपए का टिकट लेने पर 500 रुपए तक का कैशबैक भी मिलेगा।
एयरएशिया भी दे रहा है ऑफर
आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइंस हर दिन 1,086 उड़ाने संचालित करती है। कंपनी के विमान देश के 42 और विदेश के 8 रूटों पर उड़ान भरते हैं। इंडिगो के अलावा एयर एशिया ने भी 'लो फेयर मैडनेस' ऑफर के तहत 999 रुपए के टिकट की पेशकश की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
