कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भी शेयर बाजार की अच्छी ओपनिंग देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी उछाल के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 141.57 अंकों पर 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 36076.29 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 41.20 अंकों पर 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 10894.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी बैंक भी 0.5 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 26888.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी आईटी सेक्टर भी 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय जहां 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 15665.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप शेयर भी 0.5 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
तो वहीं बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्येरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस, मेटल्स और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो IDEA सेलुलर, यूपीएल, एचसीएल टेक, अदानी पोर्ट्स और हिंडाल्को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में एचपीसीएल, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड कॉर्प, वेदांता और डॉ रेड्डीस लैब्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजारों में भी आज भी खरीदारी का माहौल है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 22243.18 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 1 फीसदी की बढ़त और हैंग सेंग 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications