कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि की 9 जुलाई को शेयर बाजार में दमदार शुरुआत देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स और निफ्टी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 194.12 अंकों पर 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 35851.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 56.60 अंकों पर 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 10829.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी बैंक भी 0.6 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 26643.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं निफ्टी आईटी सेक्टर भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय जहां 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 15505.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप शेयर 0.8 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
तो वहीं बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्येरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस, मेटल्स और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो हिंडाल्को, वेदांता, टाटा स्टील, यस बैंक और बजाज ऑटो बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि आज की टॉप लूजर्स कंपनियों में टीसीएस, टाइटन कंपनी, ग्रेसिम, जी इंटरटेनमेंट और बीपीसीएल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजारों में भी आज खरीदारी का माहौल है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 1.43 फीसदी की बढ़त के साथ 22099.34 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 1 फीसदी की बढ़त और हैंग सेंग 2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications