भारत से फरार चल रहे भगौड़े विजय माल्या के मामले में UK हाइकोर्ट ने 13 भारतीय बैंको के कंसोर्टियम के पक्ष में इंफोर्समेंट ऑर्डर जारी कर दिया है।
भारत से फरार चल रहे भगौड़े विजय माल्या के मामले में UK हाइकोर्ट ने 13 भारतीय बैंको के कंसोर्टियम के पक्ष में इंफोर्समेंट ऑर्डर जारी कर दिया है। इस ऑर्डर के माध्यम से कोर्ट ने इंफोर्समेंट ऑफिसर को 62 साल के माल्या की लंदन के पास स्थित हर्टफोर्डशायर स्थित प्रॉपर्टीज में घुसने की मंजूरी दे दी है। साथ ही कोर्ट ने जरुरत पड़ने पर बल प्रयोग की भी छूट दे दी है। इन दिनों माल्या लगभग 9 हजार करोड़ रुपए के फ्रॉड और मनी लॉन्डरिंग के मामले में भारत को प्रत्यर्पण किए जाने के खिलाफ केस लड़ रहे हैं।

हाईकोर्ट के ऑफिसर और उनके एजेंट को टेविन, वेलविन स्थित लेडीवॉक और ब्रांबले लॉज में जाने की मंजूदी दे दी है जहां पर इन दिनों माल्या रह रहे हैं।
26 जून को जस्टिस बायरान द्वारा लिखित आदेश के अनुसार हाईकोर्ट के इंफोर्समेंट ऑफिसर और उनके अधीन कार्य कर रहे एक इंफोर्समेंट एजेंट अब लेडीवॉक, क्वीन हू लेन, टेविन वेलविन और ब्रांबले लॉज प्रॉपर्टीज को कंट्रोल में लेने के लिए उसमें प्रवेश कर सकते हैं।
साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि हाईकोर्ट के इंफोर्समेंट ऑफिसर जरुरत पड़ने पर प्रॉपर्टी में घुसने के लिए बल प्रयोग कर सकते हैं।
अगर ये कार्रवाई होती है तो भारत के 13 बैंकों जिनमें से स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉरपोरेशन बैंक, फेडरल बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और अन्य कई बैंकों को बड़ा फायदा मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
