यहां पर आपको रिलांयस की 41 एजीएम में जियो को लेकर मुकेश अंबानी ने जो घोषणाएं की हैं आपको बताएंगे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 41वीं सालाना आम बैठक (AGM) में हुई चर्चा में मुकेश अंबानी ने कई घोषणाएं की। इस मौके पर जियोफोन 2 को लेकर आकाश अंबानी और ईशा अंबानी ने प्रमुख रुप से जियो के बारे में प्रजेंटेशन दिया। तो आइए आपको बताते हैं कि आज की पूरी बैठक में क्या-क्या घोषणाएं हुईं।
बैठक की शुरुआत में मुकेश अंबानी ने कहा कि हम गोल्डन दशक में हैं। हमारी कुल कमाई में अब हमारा उपभोक्ता व्यवसाय भी लगभग उतना ही योगदान कर रहा है जितना हमारे एनर्जी और पेट्रो केमिकल बिजनेस कर रहे हैं।
जब मैंने आखिरी बार बात की थी, तबसे जियो का ग्राहक आधार दोगुना हो कर 21 करोड़ 50 लाख हो गया है। वो भी अपनी शुरूआत से केवल 22 महीने के भीतर, यह एक रिकॉर्ड है जिसे कोई भी प्रौद्योगिकी कंपनी दुनिया में कहीं भी हासिल नहीं कर सकी है।
मुकेश अंबानी
देश के 1,100 शहरों में घरों, कारोबारियों, छोटे और मध्यम उद्यमों और बड़े उद्यमों के लिए अब हम सबसे एडवांस फाइबर आधारित ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी सॉल्युशन प्रदान करेंगे।
घरों के लिए इसका मतलब है ...
- बड़े स्क्रीन टीवी पर अल्ट्रा हाई-डेफिनिशन एंटरटेनमेंट
- आपके लिविंग रूम से मल्टी-पार्टी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
- वॉयस-एक्टिव वर्चुअल असिस्टेंट्स
- वर्चुअल रियलिटी गेमिंग, डिजिटल शॉपिंग
- आप किसी भी कंपनी का कोई भी पुराना फीचर फोन ला कर जियोफोन-1 केवल 501 रुपये की प्रभावी कीमत पर पा सकते हैं।
- 15 अगस्त से आम भारतीयों को हम एक और बेहतरीन ऑफर दे रहे हैं। वे हमारे जियोफोन-2 को केवल 2,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
- मैंने #Jio टीम को एक नया लक्ष्य दिया है। कम से कम संभव समय में #JioPhone प्लेटफॉर्म के साथ 10 करोड़ उपयोगकर्ताओं को जोड़ कर एक और विश्व रिकॉर्ड बनाना।
व्यापारियों और छोटे व्यवसायों के लिए, फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड का मतलब है ...
जब आप छोटे कारोबारी को कनेक्टिविटी देते हैं तो आप उन्हें बड़े व्यवसायों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए सशक्त बनाते हैं।
ईशा अंबानी
बड़े उद्यमों के लिए, फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड का मतलब होगा वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता बरकरार रखने के साथ, डिजिटल टूल्स और तकनीक का इस्तेमाल कर चौथी औद्योगिक क्रांति को बढ़ावा देना।
फाइबर बेसड इस ब्रॉडबैंड सेवा को हमने JioGigafiber का नाम दिया है। तो वहीं इस पर ईशा अंबानी ने कहा कि Mbps के दिन गए, अब Gbps का जमाना होगा।
आकाश अंबानी
तो आकाश अंबानी ने कहा कि आपके घर में वॉल-टू-वॉल वाई-फाई कवरेज होगा, हर उपकरण, प्लग पॉइंट, स्विच स्मार्ट बन जाएंगे। आप 24x7 सुरक्षा निगरानी और अलर्ट देने वाले कैमरे लगा सकते हैं।
आज हम एक नई JioPhone योजना, जियोफोन "मॉनसून हंगामा" लॉन्च कर रहे हैं। इस ऑफर के तहत, अपने पुराने फीचर फोन के बदले आप केवल 501 रुपये की प्रभावी कीमत चुका कर एक नया जियोफोन प्राप्त कर सकते हैं।
नोट
जियो ने रिलायंस को रणनीतिक रूप से प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म कंपनी के रूप में खुद को पुनर्भाषित करने में मदद की है। डिजिटल प्लेटफॉर्म अब नए युग के कारखाने और सर्विस प्रोवाइडर बन गए हैं।
हम हाइब्रिड, ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन नए कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्रियेशन में अपनी ग्रोथ देखते हैं। जिसमें रिलायंस रिटेल के 35 करोड़ ग्राहक (फुटफॉल), 21.5 करोड़ जियो ग्राहक, 5 करोड़ जियो giga-home ग्राहक और 3 करोड़ छोटे व्यापारी और दुकानदार होंगे।
दुनिया फॉसिल फ्यूल से रिन्यूएबल एनर्जी में माइग्रेट हो रही है, हम सभी फ्यूलस् को हाई वैल्यू पेट्रोकेमिकल्स में अपग्रेड करेंगे। हमारा हाइड्रोकार्बन बिजनेस भविष्य के लिए तैयार है।
रिलायंस फाउंडेशन का रूरल ट्रांसफॉर्मेशन इनिशियेटिव किसानों के लिए बेहतर मार्किट लिंकेज़ तैयार करने पर केंद्रित है। 15 राज्यों के 13,500 गांवों तक इस पहल के फायदे पहुंच रहे हैं।
ये सभी इनिशियेटिवस् हमारी क्षमताओं और दक्षताओं को बढ़ाएंगी, जिससे हम भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकेंगे।
हम अपने गोल्डन दशक में आगे बढ़ रहे हैं और हम भारत-उदय के प्रति रिलायंस की अभूतपूर्व वचनबद्धता को एक बार फिर दोहराते हैं। ईश्वर हमारे प्रयास को सफल बनाएं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications