लागत मूल्य से 50 प्रतिशत अधिक दाम देने के वादे के तहत केंद्रीय कैबिनेट ने खरीफ फसलों के लिए नए समर्थन मूल्य को मंजूरी दे दी है।
आम चुनाव 2019 से पहले बजट की घोषणा पर अमल करते हुए मोदी सरकार ने किसानों को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। जी हां लागत मूल्य से 50 प्रतिशत अधिक दाम देने के वादे के तहत केंद्रीय कैबिनेट ने खरीफ फसलों के लिए नए समर्थन मूल्य को मंजूरी दे दी है।
एमएसपी बढ़ने से 15 हजार करोड़ का बढ़ेगा अतिरिक्त भार
इस पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार के फैसले की घोषणा करते हुए कहा है कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 200 रुपए बढ़ाकर 1,750 रुपए क्विंटल कर दिया गया है, जबकि ए ग्रेड धान पर 160 रुपए का इजाफा किया गया है। उन्होंने कहा है कि MSP बढ़ाने से सरकार पर 15 हजार करोड़ का अतिरिक्त भार बढ़ेगा।
रागी के MSP में अधिकतम वृद्धि
आपको बता दें कि 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में अधिकतम वृद्धि रागी में हुई है। इसका एमएसपी 1900 रुपए से बढ़ाकर 2,897 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। मक्के के समर्थन मूल्य को 1425 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1700 रुपए किया गया है।
मूंग और उड़द की MSP
मूंग की खरीद प्रति क्विंटल 5575 रुपए की दर से हो रही थी अब किसानों को इसके लिए लिए 6975 रुपए मिलेंगे। उड़द के न्यूनतम समर्थन मूल्य को 5400 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 5600 रुपए किया गया है। बाजरे के MSP को 1425 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1950 रुपए किया गया है।
कपास और रेशे की MSP
तो वहीं कपास के लिए किसानों को अभी तक 4,020 रुपए प्रति 100 किलोग्राम मिल रहा था अब इसे बढ़ाकर 5,150 रुपए किया गया है। इसके अलावा लंबे रेशे वाले कपास का मूल्य 4,320 रुपए से बढ़ाकर 5,450 कर दिया गया है1
इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में न्यूनतम समर्थन मूल्य में पहली बार इतनी बड़ी वृद्धि की गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications