कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार में थोड़ी उम्मीदें नजर आ रही हैं। शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले हैं। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स जहां 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 35286.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 10660.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बात करें मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तो यहां पर आज भी बिकवाली ही नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स -0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 15311.30 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप शेयर -0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 15899.39 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक भी -0.01 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 15899.39 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और बीएसई मेटल गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई कॉन्स ड्येरेबल्स, ऑयल एण्ड गैस और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो ओएनजीसी, टीसीएस, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस और रिलायंस कंपनी बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में वेदांता, भारती इंफ्राटेल, पावर ग्रिड कॉर्प, ग्रेसिम और एचडीएफसी गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का बाजार निक्केई -0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 21614.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.50 फीसदी और हैंग सेंग -2.73 फीसदी की भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
