सब्सिडी और नॉन सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं यहां पर आपको बताएंगे कि दिल्ली, कलकत्ता और मुंबई में एलपीजी का दाम कितना है।
इस महीने फिर एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली में रसोई गैस के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 55.50 रुपए बढ़ गया है और सिब्सडी वाले सिलेंडर के दाम में 2.71 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी का कारण अंतराष्ट्रीय दरों में तेजी और रुपए में गिरावट को माना जा रहा है। आपको बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पिछले महीने के औसत बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के आधार पर एलपीजी की कीमत में संशोधन करती हैं।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार रसोई गैस के बिना सिब्सडी वाले सिलेंडर पर जीएसटी में संशोधन के चलते कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है।
कोटा वाले सिलेंडर
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक दिल्ली में साल में 12 सब्सडी वाले सिलेंडर का कोटा समाप्त होने के बाद ग्राहकों को जुलाई से बिना सिब्सडी वाले सिलेंडर पर 55.50 रुपए प्रति सिलेंडर अधिक मूल्य चुकाना होगा। तो वहीं कोटे के तहत आने वाले सिलेंडर पर 55.50 रुपए से 2.71 रुपए घटाने के बाद 52.79 रुपए प्रति सिलेंडर उपभोक्ताओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 493.55 रुपए से बढ़ाकर 496.26 रुपए प्रति सिलेंडर कर दी गई है।
चार बढ़े महानगरों में एलपीजी सिलेंडर के लेटेस्ट दाम
| शहर | एलपीजी के दाम |
|---|---|
| दिल्ली | 496.26 |
| कोलकाता | 499.48 |
| मुंबई | 494.1 |
| चेन्नई | 484.67 |
पिछले तीन महीनों में इतने बढ़े LPG के दाम
| महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
|---|---|---|---|---|
| जून | 493.55 | 496.65 | 491.31 | 481.84 |
| मई | 491.21 | 494.23 | 488.94 | 479.42 |
| अप्रैल | 491.35 | 494.33 | 489.04 | 479.44 |
कमर्शियल सिलेंडर
19 किलो वाले कमर्शियन सिलेंडर कर बात करें तो उसकी कीमतों में भी जोरदार बढ़ोत्तरी की गई है, दिल्ली में इसका दाम 84 रुपए बढ़कर 1328 रुपए, कोलकाता में 91 रुपए बढ़कर 1382 रुपए, मुंबई में 90.50 रुपए बढ़कर 1286.50 रुपए और चेन्नई में भी 90.50 रुपए बढ़कर 1424.50 रुपए हो गया है।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?



Click it and Unblock the Notifications