जैसा कि पिछले शुक्रवार को यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि जुलाई में शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत होगी, लेकिन ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है। कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन शेयर बाजार का हाल बुरा नजर आ रहा है। शुरुआतारी कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 150 अंक से ऊपर गिरकर -0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 35264.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 10658.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी सुस्ती का माहौल देखने को मिल रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 15453.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 16033.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी बैंक में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 14048.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्येरेबल्स, एफएमसीजी, बीएसई ऑयल एण्ड गैस और बीएसई मेटल भी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहा है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो बजाज ऑटो, एचपीसीएल, भारतीय इंफ्राटेल, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में एनटीपीसी, वेदांता, लार्सेन, ओएनजीसी और इचर मोटर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजारों में भी गिरावट ही दर्ज की जा रही है। जापान का बाजार निक्केई इस समय -1.20 फीसदी की गिरावट के साथ 22036.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स -0.65 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहा है। तो वहीं हैंग सेंग 1.6 फीसदी की बढ़त के साथ आज कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
