यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
पिछले एक महीने में देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कुछ कमी आयी है लेकिन पिछले 6 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इसके बाद आज सोमवार 2 जुलाई को पेट्रोल जहां 31 पैसे तो वहीं डीजल 17 पैसे तक सस्ता हुआ है। जबकि कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं फिर भी सरकारी तेल कंपनियां कीमतें नहीं बढ़ा रही हैं। आपको बता दें कि एक सप्ताह में कच्चे तेल की कीमतों में 3 डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ है।
आज का दाम
पेट्रोल और डीजल में आज 6 दिन के बाद कटौती की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे सस्ता हुआ है तो वहीं डीजल में 10 पैसे की कटौती की गई है। आज दिल्ली में पेट्रोल 75.55 रुपए प्रति लीटर और डील 67.38 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल पर 31 पैसे और डील पर 17 पैसे की कटौती की गई है। आज मुंबई में पेट्रोल 82.99 रुपए प्रति लीटर, डीजल 71.48 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम
दो अन्य महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
आज कोलकाता में पेट्रोल पर 14 पैसे की कटौती की गई है। तो वहीं डीजल पर 10 पैसे कम हुए हैं। आज यहां पर पेट्रोल 78.23 रुपए प्रति लीटर, जबकि डीजल 69.92 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमतों में 15 पैसे और डीजल पर 10 पैसे की कटौती हुई है। आज यहां पर पेट्रोल 77.80 रुपए प्रति लीटर और डीजल 71.27 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। देखें अपने शहर में डीजल का दाम
महंगा हो रहा है क्रूड ऑयल
बता दें कि ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाए जाने से ट्रेडर्स को मार्केट में ऑयल सप्लाई में कमी आने का अंदेशा है। यही वजह है कि 21 जून से अभी तक क्रूड की कीमतें 6 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 79.5 डॉलर पर पहुंच गई हैं। फिलहाल ओपेक देशों ने हाल ही में रोजाना 10 लाख बैरल ज्यादा तेल सप्लाई का ऐलान किया है लेकिन इतने से तेल की मांग पूरी नहीं हो पाएंगी। इसलिए अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है।
महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल
पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। साउदी अरब और रुस ने सप्लाई पर प्रतिबंध लगाया है। तो वहीं वेनेजुएला के आउटपुट में गिरावट के चलते इस साल तेल के दाम में तेजी बनी हुई है। तो दूसरी ओर भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है इससे आम आदमी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ज्यादा पैसे चुकाने पड़े हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications