कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन बाजार में जुलाई के पहले दमदार शुरुआत की है तो वहीं शेयर मार्केट में अच्छे प्वाइंट्स के साथ क्लोजिंग हुई। आज सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली, जबकि निफ्टी 10723 तक पहुंचने में कामयाब रहा। अंत में निफ्टी 10,700 के पार बंद हुआ है तो सेंसेक्स भी 35400 के ऊपर बंद होने में कामयाब हुआ है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 18 फीसदी तक उछलकर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 1.9 फीसदी की मजबूती आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.2 फीसदी तक चढ़कर बंद हुआ है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसक्स 386 अंक यानि 1.1 फीसदी की तेजी के साथ 35,423 के स्तर पर बंद हुआ है। तो वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 125 अंक यानि 1.2 फीसदी तक चढ़कर 10,714 के स्तर पर बंद हुआ है।
आज मेटल, रियल्टी, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एण्ड गैस और पावर शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 26364 के स्तर पर बंद हुआ है।
आज के दिग्गज शेयरों में गेल, टाइटन, हिंडाल्कों, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, यस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्री और अदानी पोर्ट्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं डॉ रेड्डीज लैब, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा बैंक और सन फार्मा गिरकर बंद हुए।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications