यहां पर आपको बीएसएनएल के 1999 रुपए वाले पैक के बारे में बताएंगे जिसमें आपको 2 जीबी डाटा हर दिन मिलेगा।
भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड ने जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए अपना एक लंबे समय की वैद्यता वाला प्रीपेड प्लान मार्केट में लॉन्च किया है। इस पैक की कीमत है 1,999 रुपए जो यूजर को हर दिन 2 जीबी डाटा देगा। इस पैक में असीमति वॉयस कॉल और 100 एसएमएस हर दिन मिलेंगे। कुल मिलाकर इसमें 730 जीबी डाटा यूजर को मिलेगा।
चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में लागू है प्लान
बीएसएनएल का यह लॉन्ग-टर्म प्रीपेड पैक वर्तमान में चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में लागू है। पैक के बारे में यह जानकारी टेलीकॉम टॉक ने दी है। यह पैक प्रमोशनल लग रहा है और इसका फायदा 25 जून से लेकर 22 सितंबर के बीच ही उठाया जाना संभव होगा।
जियो का पैक
बीएसएनएल के 1,999 रुपए वाले इस पैक के मुकाबले में जियो का 1999 रुपए वाला प्लान है। यह 180 दिन की वैद्यता देता है और कुल 125 जीबी हाईस्पीड डाटा यूज को दिया जाता है। यह ध्यान रखें की जियो देशभर में 4जी वीओएलटीई सेवा देती है।
पैक की वैद्यता
यह पैक बीएसएनएल यूजर को पीआरबीटी की सेवा भी देगा। इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी केरल सर्कल के अलावा कहीं भी 4जी सेवा नहीं देती है। साथ ही इस पैक की वैद्यता 365 दिन या 12 कहें कि 12 महीने की है।
इस महीने BSNL के कई पैक हुए पेश
जून महीने की शुरुआत में BSNL ने कई प्रीपेड पैक का डाटा बढ़ाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकार्षित किया है। 14 रुपए से लेकर 241 रुपए तक के पैक अपग्रेड होकर आए थे। इनमें 2 जीबी तक डाटा की बढ़त मिली थी, जहां पहले 1 जीबी व 1.5 जीबी तक ही दिया जा रहा था इनमें भी यूजर को पीआरबीटी सेवा का लाभ मिलता था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
