बुधवार को शेयर बाजार में सुस्ती तो नजर आ रही है लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी आज शुरुआती कारोबार में सपाट खुले हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 35507.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 10760.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर बिकवाली नजर आ रही है। इस समय बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां -0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 15648.00 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स -0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 16282.20 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक भी -0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 26568.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी आईटी उछाल के साथ 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 14075.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, एफएमसीजी, ऑयल एण्ड गैस और मेटल्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि कॉन्स ड्यूरेबल्स हेल्थकेयर सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो टेक महिंद्रा, भारती इंफ्राटेल, टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएल टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में बीपीसीएल, एचपीसीएल, अल्ट्रा टेक सीमेंट, एनटीपीसी और ग्रेसिम गिरावट के साथ कारोबार दर्ज करा रही हैं।
ग्लोबल मार्केट में भी मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। एशियाई मार्केट में जापान का बाजार निक्केई -0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 22287.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 0.24 फीसदी बढ़त के साथ 3288.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग -0.58 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications