अब आपको पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पासपोर्ट सेवा एप को प्रस्तुत किया है।
अब आपको पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए ज्यादा मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पासपोर्ट सेवा एप को प्रस्तुत किया है। इस मोबाइल एप के जरिए देश में कहीं से भी पासपोर्ट के लिए आवेदन दे सकते हैं। आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम के तहत विदेश मेंत्रालय ने मंगलवार को पासपोर्ट दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा की। जिसमें कई नियमों को अब सरल कर दिया गया है।
मैरिज सर्टिफिकेट की भी नहीं होगी जरुरत
इस मोबाइल एप के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि पासपोर्ट बनवाने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट आवेदन के लिए कई पुराने और दुविधा भरे नियमों को खत्म कर दिया गया है। नियमों को थोड़ा सरल बनाने का प्रयास किया गया है।
नहीं मांगा जाएगा बर्थ सर्टिफिकेट
उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत जन्मतिथि को लेकर आती थी। इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र मांगा जाता था, लेकिन अब हमने जन्मतिथि के लिए 7-8 ऐसे कागजात को शामिल कर दिया है जो इस मुश्किल को आसान कर देगा। अब आधार, ड्राइविंग लाइसेंस या किसी भी सरकार के द्वारा मान्यताप्राप्त दस्तावेज पर लिखी जन्मतिथि को मान लिया जाएगा।
साधु-संतों के लिए नियम
इसके अलावा विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि अनाथालय के बच्चों के लिए वहां का मुखिया जो जन्मतिथि देंगे वही मान्य होगा। साधु सन्यासियों के मामले में उनके माता-पिता की जगह गुरुओं के नाम मान्य होंगे। तो वहीं तलाकशुदा पत्नी से उनके पूर्व पतियों के नाम भी अब पासपोर्ट के आवेदन पर नहीं पूछे जाएंगे।
प्ले स्टोर से डाउनलोड करें एप
पासपोर्ट सेवा एप आप गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एप के लॉन्चिंग के दौरान सुषमा स्वराज ने कहा कि इस समय देश में कुल 307 पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं। पिछले चार साल में कुल 212 पासपोर्ट सेवा केंद्र खुले हें। हर लोकसभा क्षेत्र में पासपोर्ट पहुंचाने के लिए वहां पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications