दुबई में 2 दिन तक फ्री में रुक सकते हैं भारतीय बस करना होगा ये काम
UAE यानि यूनाइटेड अरब अमीरात ने भारतीय टूरिस्ट को ध्यान में रखते हुए एक अहम फैसला लिया है। इस फैसले के अनुसार अब आपको दो दिन का फ्री ट्रांजिट वीजा मिलेगा। दो दिन का फ्री ट्रांजिट वीजा मिलने का मतलब है कि दुबई और अबु धाबी होते हुए अगर आप दुनिया के किसी अन्य कोने में जा रहे हैं, तो आपको यहां 48 घंटे रुकने की खातिर एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।
रुक सकते हैं दो दिन से ज्यादा बस करना होगा ये काम
साथ ही अगर आप दो दिन के इस समय को और बढ़ाना चाहते हैं तो आप ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको 1000 रुपए खर्च करना पड़ेगा, इतने पैसे में आप चार दिन अथवा 96 घंटों तक बढ़ा सकते हैं।
टूरिस्ट को लुभाने के लिए लिया है ऐसा फैसला
यूएई कैबिनेट ने यह फैसला भारतीय टूरिस्टों को लुभाने के लिए लिया है। फिलहाल, नए नियम कब से लागू होंगे इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है। आप इन ट्रांजिट वीजा को सभी यूएई एयरपोर्ट पर पासपोर्ट कंट्रोल हॉल में एक्सप्रेस काउंटर्स से हासिल कर पाएंगे।
भारतीयों को पसंद है दुबई
वैसे भी दुबई भारतीयों को काफी पसंद है। 2017 में 3.60 लाख भारतीय पर्यटकों ने अबुधाबी की यात्रा की थी, यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है। अब देखना है कि यूएई के इस फैसले के बाद यहां पर भारतीयों की संख्या कितनी बढ़ती है।
अन्य देश वीजा की प्रक्रिया को आसान बना रहे हैं
आपको बता दें कि यूएई के अलावा अन्य कई देश हैं, जो भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वीजा नियमों को आसान कर रहे हैं। इस लिस्ट में इजरायल, जापान, ओमान समेत अन्य देश शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications