प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की GDP को दोहरे अंकों में पहुंचाने का निर्णय लिया है।
देश की अर्थव्यवस्था को नंबर 1 तक ले जाने के लिए वर्तमान सरकार पुर-जोर कोशिश में लगी हुई है। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की GDP को दोहरे अंकों में पहुंचाने का निर्णय लिया है। एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमें 10 फीसदी से ज्यादा की जीडीपी दर हासिल करने के प्रयास करने होंगे ताकि दुनिया की 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्थाओं के क्लब में भारत भी शामिल हो सके।

पीएम ने यह भी कहा कि भारत को दुनिया के कारोबार में अपनी हिस्सेदारी को दोगुना करते हुए उसे 3.4 प्रतिशत के स्तर पर ले जाना होगा।
मोदी ने कहा कि सरकार ने बीते 4 साल में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं। इसके साथ ही चालू खाता घाटे को भी नियंत्रण में रखा गया है। उन्होंने ने कहा कि 2017-18 की आखिरी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.7 प्रतिशत थी, लेकिन अब वह समय आ गया है, जब हमें वृद्धि के मामले में 7 से 8 प्रतिशत की दर से भी आगे सोचना होगा और दोहरे अंकों में ग्रोथ का एजेंडा तैयार करना होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया उस वक्त का इंतजार कर रही है, जब भारत अपनी इकोनॉमी के आकार को दोगुना करते हुए 5000 अरब डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि दुनिया के कारोबार में भारत की हिस्सेदारी को दोगुना करते हुए 3.4 फीसदी तक ले जाया जा सके।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
