नॉन-प्राइम मेंबर Amazon Prime की सेवाओं का लाभ अब सिर्फ 129 रुपए में ले सकते हैं।
अगर आप भी अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं तो आपके लिए यह खुशखबरी है क्योंकि नॉन-प्राइम मेंबर Amazon Prime की सेवाओं का लाभ अब सिर्फ 129 रुपए में ले सकते हैं। वर्तमान में यह सब्सक्रिप्शन डेबिट कार्ड तक ही सीमित था, जिसमें ऑटो रिन्यू मैथड लागू रहता है। फिलहाल, यूजर को इसके लिए 3 दिन पहले नोटिफाई करता है, जिससे अकाउंट ऑटो-रीन्यू हो सके।

अगर सालाना सब्सक्रिप्शन की बात करें तो अमेजन प्राइम का लाभ लेने के लिए 999 रुपए खर्च करने पड़ते हैं। वर्तमान में अमेजन प्राइम यूजर को वन-डे डिलीवरी, छूट के साथ सामान, प्राइम वीडियो और अमेजन म्यूजिक का लाभ देती है।
हाल ही में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने नो रश डिलीवरी की सेवा शुरु की है जो यूजर को देरी से डिलीवरी देने पर कैशबैक देती है। यूजर के पास मासिक प्लान को रिन्यू ना करने का भी विकल्प है।
यूएस से तुलना करें तो अमेजन प्राइम की कीमत सालाना 119 डॉलर है। भारत में यह तुलनात्मक तौर पर काफी सस्ता है। पिछले साल अमेजन इंडिया ने प्राइम डे की शुरुआती की थी, जो यूजर को एक्सक्लूसिव डिस्काउंट और कैशबैक का लाभ देती है। यह लाभ सिर्फ अमेजन प्राइम सब्सक्राइबर को ही मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications