कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन भी बाजार में अच्छी शुरुआत देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस सप्ताह सोमवार और मंगलवार को भारी गिरावट देखने के बाद बुधवार से बाजार में रौनक लौटी है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 35565.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

तो वहीं आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स जहां -0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 16639.4 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के मिडकैप इंडेक्स -0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 15828.46 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
जबकि निफ्टी बैंक 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 26602.30 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं निफ्टी आईटी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स और कॉन्स ड्यूरेबल्स जहां बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल्स, ऑयल एण्ड गैस गिरावट के साथ कारोबार दर्ज करा रहे हैं।
टॉप गेनर्स कंपनियों में जी इंटरटेनमेंट, अदानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस और हिंडाल्को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती इंफ्राटेल, यूपीएल, पावर ग्रिड, गेल और डॉ रेड्डीस लैब्स में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।
ग्लोबल मार्केट में जापान का बाजार निक्केई 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 22690.87 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं हैंग सेंग और स्ट्रेट्स टाइम्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
