यहां पर आप बैंक ऑफ महाराष्ट्र के घोटाले के बारे में पढ़ेंगे जो कि उनके खुद के चेयरमैन रविंद्र मराठे के द्वारा किया गया है।
देश का एक और बड़ा घोटाला सामने आया है यह घोटाला भी पंजाब नेशनल बैंक की ही तरह है। खैर यह घोटाला है बैंक ऑफ महाराष्ट्र का जिसमें मुख्य आरोपी खुद बैंक के चेयरमैन हैं। माना जा रहा है बैंक में 3 हजार करोड़ रुपए की हेरा-फेरी की गई है यह पैसा फेक लोन के नाम से लिया गया है। इस हेरा-फेरी के लिए बैंक के एमडी और पूर्व एमडी सहित 5 बड़े अधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के रूप में एमडी और चेयरमैन रविंद्र मराठे के अलावा बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरके गुप्ता और बैंक के पूर्व एमडी सुशील मुहनोत को पकड़ा गया है।

आपको बता दें कि इन सबको 27 जून तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। यह भी आरोप है कि इन लोगों ने दिवालिया हो चुके डीएसके ग्रुप को गलत तरीके से लोन दिलवाने में मदद की थी।
शेल कंपनियों को बड़ी मात्रा में ऋण मंजूर करने के लिए कथित रूप से अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने के लिए मराठे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
83 वर्षीय पुणे-मुख्यालय बैंक ऑफ महाराष्ट्र भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक है। पुलिस ने बताया कि डीएस कुलकर्णी समूह के चार्टर्ड एकाउंटेंट सुनील घाटपांडे और वीपी इंजीनियरिंग राजीव नवस्कर के दो अधिकारी भी गिरफ्तार किए गए हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
