अगर आप भी मुंबई से इंडोनेशिया के फेवरेट टूरिस्ट प्लेस बाली जाने का सपना क्रूज में बैठकर देखा है तो अब वो सपना पूरा हो सकता है। जी हां मुंबई से बाली लग्जरी क्रूज में 10 दिन का सफर एक यादगार अनुभव हो सकता है क्योंकि जल संसाधन मंत्री ने इसकी घोषणा की है।

जल्द ही मुंबई से गोवा, कोच्चि और अंडमान के रास्ते सीधे इंडोनेशिया के बाली द्वीप तक क्रूज सर्विस शुरु होने वाली है। जल संसाधन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा है कि मुंबई से गोवा की क्रूज यात्रा शुरु हो चुकी है। इसी को आगे बढ़ाते हुए बाली तक का क्रूज शुरु किया जाएगा।
मुंबई से बाली की इस यात्रा में आपको 7 से 10 दिन लगेंगे और प्रति व्यक्ति 1 से 1.5 लाख रुपए का खर्च आएगा। इसमें खाने-पीने और मनोरंजन का खर्च शामिल है, लेकिन साइट सीइंग और दूसरी सुविधाओं के लिए अलग से पैसे देने होंगे। इसके अलावा ज्यादा लग्जरी वाले विकल्प चुनने पर भी पैसे बढ़ेंगे। अभी अगर आप 3 स्टार होटल के साथ 7 दिन का बाली का एयर ट्रिप बुक करते हैं तो प्रति व्यक्ति 85 हजार तक का बिल आता है।
अभी भारत में हर साल 160-200 क्रूज आते हैं, अगले 5 साल में ये संख्या बढ़कर 1000 पहुंच सकती है। भविष्य को देखते हुए मंबई 4.5 लाख वर्गफीट का क्रूज टर्मिनल बनाया जा रहा है, जो अगले साल पूरा हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications