भारतीय रेलवे ने ग्रुप-सी के पदों पर काम कर रहे लाखों कर्मचारियों को अफसर बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से एक खुशखबरी प्रदान की जाने वाली है। भारतीय रेलवे ने ग्रुप-सी के पदों पर काम कर रहे लाखों कर्मचारियों को अफसर बनाने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को पदोन्नति कर ग्रुप-बी अधिकारियों का दर्जा देने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। एक महीने बाद समिति की सिफारिशें लागू होने पर सालों से ग्रुप-सी के पदों पर कार्यरत कर्मचारी अधिकारी बन जाएंगे।
ग्रुप-सी के कर्मचारियों को ग्रुप-बी का दर्जा
रिर्पोट के अनुसार 7वें वेतन आयोग की सिफारिश में 4600 रुपए ग्रेड पे कर्मचारियों को ग्रुप-सी से पदोन्नत कर ग्रुप-बी का दर्जा देने की बात कही गई थी। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों में इस नियम को लागू कर दिया गया है लेकिन रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को अफसर बनाने के लिए 12 जून को उच्च स्तरीय अधिकारियों की समिति का गठन कर दिया है। अगले महीने यह समिति अपनी सिफारिशें सौंप देगी। इसके बाद सिविल, मकैनिक, इलेक्ट्रिकल, टेलीकॉम आदि कैडर के ग्रुप-सी के कर्मचारियों को ग्रुप-बी का दर्जा दिया जाएगा।
सिफारिशों के आधार पर कर्मचारियों को फायदा होगा
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार समिति की सिफारिशों के आधार पर कर्मचारियों को फायदा होगा। इस समय तकनीकि स्टाफ लगभग 9 हजार हैं और गैर तरकनीकि स्टाफ लगभग 4 लाख से ज्यादा हैं। इस तरह से ढ़ाई से 3 लाख लोगों को इसका लाभ मिल सकता है। अधिकारियों के मुताबिक ग्रुप-सी के कर्मचारियों को ग्रेड पे के अनुसार ग्रुप-बी राजपतित्रत (गैजेटेड) और ग्रुप-बी गैर राजपत्रित (नॉन-गैजेटेड) का दर्जा दिया जा सकता है।
अगले महीने सिफारिशें सौंप दी जाएंगी
आपको बता दें कि अगले महीने यह समिति अपनी सिफारिशें सौंप देगी। इसके बाद सिविल, मकैनिक, इलेक्ट्रिकल, टेलीकॉम आदि कैडर के ग्रुप-सी कर्मचारियों को ग्रुप-बी का दर्जा दिया जाएगा।
कर्मियों का ग्रेड पे 4800 रुपए हो जाएगा
तो वहीं ग्रुप-बी के अफसर बनने के बाद कर्मियों का ग्रेड पे 4800 रुपए हो जाएगा। भारतीय रेलवे द्वारा प्रदान किए जाने वाले विशेष पास, अफसर क्लब आदि की सुविधा के अलावा क्लास वन अफसरों के बंगले मिलेंगे। इसके साथ ही रेलवे की ओर से चपरासी वाहन आदि भी मिलेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications