शेयर बाजार में बिकवाली, सेंसेक्‍स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत

कारोबारी सप्‍ताह के दूसरे दिन भी शेयर बाजार में बिकवाली नजर आ रही है। सेंसेक्‍स और निफ्टी की कमजोर शुरुआत से आज मार्केट में कुछ अच्‍छे आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां -0.27 फीसदी गिरावट के साथ 35453.62 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी -0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 10757.20 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Sensex, Nifty Goes Down Today

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी बिकवाली ही नजर आ रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स -0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 15927.85 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स -0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 16774.42 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर निफ्टी बैंक की बात करें तो यहां पर भी आज बुरा हाल दिख रहा है निफ्टी बैंक -0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 26346.70 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी आईटी और ऑटो सेक्‍टर में भी गिरावट ही नजर आ रही है।

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, हेल्‍थकेयर, एफएमसीजी, ऑयल एण्‍ड गैस और मेटल में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

ग्‍लोबल मार्केट में स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स जहां 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 3335.56 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं जापान का बाजार निक्‍केई -1.06 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो ल्‍यूपिन, डॉ रेड्डीस लैब्‍स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्‍टील और टाटा मोटर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में बीपीसीएल, एचपीसीएल, वेदांता, इचर मोटर्स और इंफोसिस गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+