यहां पर आपको रिलायंस जियो के नए प्लान के बारे में बताएंगे, जिसमें की आपको एयरटेल के मुकाबले 1.5 अतिरिक्त डाटा फ्री मिलेगा।
जियो ने एक बार फिर टेलीकॉम इंडस्ट्री में धमाका मचाने की तैयारी कर ली है। रिलायंस जियो एक बार फिर एक नए ऑफर के साथ आया है। इस नए ऑफर का इरादा है एयरटेल के 149 रुपए वाले पैक को चुनौती देना। अब हर रोज डाटा वाले पैक में 1.5 जीबी डाटा एक्स्ट्रा मिलेगा। मान लीजिए अगर जियो यूजर को किसी पैक में 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है तो अब 1.5 जीबी अतिरिक्त डाटा के साथ कुल 3 जीबी डाटा मिलेगा। ग्राहक अतिरिक्त डाटा का यह फायदा 30 जून तक रीचार्ज कराने पर ले सकते हैं। आगे आपको रिलायंस जियो के नए प्लान के बारे में बताएंगे।
ये हैं जियो के अपडेटेड प्लान
1. जियो के 149 रुपए, 349 रुपए, 399 रुपए वाले पैक में अब 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन की जगह कुल 3 जीबी डाटा मिलेगा।
2. 198 रुपए, 398 रुपए, 448 रुपए और 498 रुपए वाले पैक में अब तक कुल 2 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता था, लेकिन नए ऑफर के साथ 1.5 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलेगा, यानि की सभी पैक में कुल 3.5 जीबी डाटा मिलेगा।
3. जियो के 299 रुपए वाले पैक की बात करें तो इसमें 3 जीबी डाटा हर दिन मिलता है लेकिन 1.5 जीबी अतिरिक्त डाटा के साथ कुल 4.5 जीबी डाटा हर दिन मिलेगा।
4. 509 रुपए वाले पैक में अब 1.5 जीबी अतिरिक्त डाटा के साथ कुल 5.5 जीबी डाटा हर दिन मिलेगा। अभी तक इस पैक में कुल 4 जीबी डाटा हर दिन मिलता था।
5. तो वहीं 799 रुपए वाले जियो पैक में 5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है और अब 1.5 जीबी अतिरिक्त डाटा के साथ कुल 6.5 जीबी डाटा हर दिन मिलेगा।
जियो में यह भी है छूट
आपको बता दें कि इसके साथ ही जियो ने 300 रुपए से ज्यादा वाले सभी रीचार्ज पर 100 रुपए की छूट देने का भी ऐलान किया है। तो वहीं 300 रुपए से कम वाले रीचार्ज पर 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट मायजियो एप और फोन पे वॉलेट के जरिए रीचार्ज करने पर ही मिलेगी।
ये है एयरटेल का ऑफर
जैसा कि आप जानते हैं की हाल ही एयरटेल ने अपने 149 रुपए वाले पैक को अपडेट किया है। एयरटेल अब 149 रुपए वाले पैक में 1 जीबी डाटा की जगह 2 जीबी डाटा ऑफर कर रही है। यानि कस्टमर को 28 दिनों के लिए 256 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉल, फ्री रोमिंग और 100 मैसेज हर दिन मिलते हैं।
आम लोगों को मिल रहा है फायदा
जब से जियो टेलीकॉम इंडस्ट्री में शामिल हुआ है तब से बांकी टेलीकॉम कंपनियों की तो जैसे जान हथेली पर आ गई है। हर दिन भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के बीच मोबाइल टैरिफ वॉर देखने को मिल रहा है। इन सबसे आम लोगों को जमकर फायदा हो रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
