सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने देश भर में 25,000 नए पेट्रोल पंप खोलने की योजना बनाई है।
यह एक बड़ी खबर है कि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने देश भर में 25,000 नए पेट्रोल पंप खोलने की योजना बनाई है। तो वहीं पेट्रोयिम मंत्रालय ने पेट्रोल पंप डीलरों की नियुक्ति पर सरकारी पॉलिसी को भी रद्द कर दिया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार इससे सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम को पेट्रोल पंप खोलने के लिए अपने नियम बनाने की छूट मिलेगी।
तैयार हो गई है नई गाइडलाइन
इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपने रिर्पोट में आगे बताया है कि मंत्रालय ने नए पेट्रोल पंप डीलरों की नियुक्ति के लिए पिछले महीने कंपनियों को अपनी गाइडलाइंस तैयार करने की अनुमति दी थी। इन कंपनियों ने सरकार से कहा था कि पेट्रोल और डीजल के रिटेल प्राइस पर सरकारी नियंत्रण हटने के बाद डीलरों की नियुक्ति के लिए सरकार की गाइडलाइन की जरुरत नहीं रह गई।
इन कंपनियों ने अपनी गाइडलाइंस तैयार कर ली हैं और इन्हीं के अनुसार नए डीलर नियुक्त किए जाएंगे।
एक महीने के अंदर आ जाएंगे आवेदन फॉर्म
आपको बता दें कि ये तीनों कंपनियां एक महीने में विज्ञापन देकर 25,000 स्थानों पर पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन मंगाएंगी। तो वहीं इनमें से अधिकांश पेट्रोल पंप ग्रामीण इलाकों में होंगे। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां अभी लगभग 57,000 और प्राइवेट कंपनियां और लगभग 6,000 पेट्रोल पंप चलाती है।
कुछ हैं भ्रांतियां
हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि विज्ञापन में दिए गए सभी स्थानों के लिए आवेदन मिलेंगे या वहीं पेट्रोल पंप खुलेगा, लेकिन इसमें सफलता की दर 50 प्रतिशत रहने पर ईंधन की रिटेलिंग बिजनेस में हजारों करोड़ रुपए का निवेश होगा। साथ ही इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और ईंधन रिटेलिंग कंपनियों का दबदबा बढ़ेगा।
चार साल बाद कर रही हैं नियुक्तियां
बता दें कि सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां लगभग चार साल बाद नए डीलरों की नियुक्ति कर रही हैं। नई गाइडलाइंस में समाज के पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण के नियमों का पालन किया जाएगा और पेट्रोलियम कंपनियों को डीलरों की नियुक्ति में छूट मिलेगी।
नई गाइडलाइन के तहत ये है नियम
नए गाइडलाइन में आवेदनकर्ता के पास फंड की जरुरत को समाप्त कर दिया गया है और जमीन के मालिकाना हक को लेकर नियमों में छूट दी गई है। अब जमीन पर मालिकाना हक न रखने वाले लोग भी जमीन के साथ टाई-अप कर डीलरशिप के लिए आवेदन कर सकेंगे। तो वहीं पेट्रोल पंप डीलर चुनने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, आवेदनकर्ता में से विजेताओं को ऑनलाइन ड्रॉ के जरिए चुना जाएगा।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
