नीति आयोग में न्यू इंडिया के सपनों को साकार करने पर विचार
कल दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक में देश को विकास की नई राह पर ले जाने पर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने की बात कही है। उन्होंने जीडीपी में आई तेजी और 7.7 प्रतिशत की दर का हवाला दिया तो वहीं कुछ राज्यों ने प्रधानमंत्री से अपने लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। आंध्रप्रदेश के सीएम नायडू ने ये मुद्दा उठाया तो उसे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने समर्थन दिया।

नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसके जरिए देश में एतिहासिक बदलाव लाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था अब 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है और इसे 10 प्रतिशत की दर से बढ़ाना चुनौती है। उन्हें बाढ़ से प्रभावित राज्यों को मदद का भरोसा दिया।
जीएसटी के लागू करने के लिए राज्यों के काम की सराहना भी की गई। साथ ही स्वच्छ भारत, स्किल इंडिया और डिजिटल ट्रांजेक्शन पर राज्यों की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने 2022 तक न्यू इंडिया बनाने की बात भी की।


Click it and Unblock the Notifications