रेटिंग एजेंसी फिच ने मौजूदा वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.3 प्रतिशत कर दिया है।
रेटिंग एजेंसी फिच ने मौजूदा वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 7.3 प्रतिशत कर दिया है। तो वहीं फिच ने कर्ज की लागत बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए जोखिम भी बताया है। फिच ने 2019-20 के लिए वृद्धि दर का पूर्वानुमान 7.5 प्रतिशत तक किया है।

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने अपने वैश्विक परिदृश्य में कहा है कि हमने 2018-19 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर मार्च के 7.3 प्रतिशत के पूर्वानुमान से संशोधित कर 7.4 प्रतिशत कर दी है। फिलहाल उच्च वित्तीय लागत और कच्चे तेल का बढ़ता दाम वृद्धि की तेजी पर लगाम लगा सकता है।
भारतीय अर्थव्यवस्था 2017-18 में 6.7 प्रतिशत एवं जनवरी-मार्च तिमाही में 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। फिच ने कहा है कि इस साल एशिया में भारतीय रुपया सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रही है। हालांकि यह गिरावट 2013 के बुरे दौर की तुलना में कम है। एजेंसी के अनुसार भारत का वृहद आर्थिक परिदृश्य 2013 की तुलना में बेहतर है एवं घरेलू सरकारी बॉन्ड बाजार में विदेशी निवेश का स्तर कम है, लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, सुधरती घरेलू मांग और विनिर्मित वस्तुओं का निर्यात अच्छा न होने से चालू खाता घाटा बढ़ रहा है।
फिच ने यह भी कहा है कि बढ़ते व्यापारिक तनाव और राजनीतिक तनाव और राजनीतिक जोखिम के बाद भी निकट भविष्य में वृद्धि की संभावनाएं शानदार बनी हुई हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications