कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन भी शेयर बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 अंकों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 100 अंकों के पार 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 35800.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 10870.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

आज निफ्टी आईटी सेक्टर काफी उछाल के साथ 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 13981.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी बैंक 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 26704.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 16242.20 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 17159.70 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई कॉन्स ड्येरेबल्स, कैप गुड्स, हेल्थकेयर, बीएसई मेटल और निफ्टी ऑटो में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो सन फार्मा, ल्यूपिन, एक्सिस बैंक, डॉ रेड्डीस लैब्स और टीसीएस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियां जैसे IDEA सेलुलर, भारती एयरटेल, जी इंटरटेनमेंट और भारती इंफ्राटेल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई मार्केट में जापान का बाजार निक्केई 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 22975.34 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं हैंग सेंग और स्ट्रेट्स टाइम्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
