सालाना आय 18 लाख रुपए तक है और आप तीन या चार बेडरुम वाला 2,100 वर्ग फीट तक का घर खरीदना चाहते हैं तो अब आप भी 2.3 लाख रुपए की ब्याज सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं।
यदि आपकी सालाना आय 18 लाख रुपए तक है और आप तीन या चार बेडरुम वाला 2,100 वर्ग फीट तक का घर खरीदना चाहते हैं तो अब आप भी 2.3 लाख रुपए की ब्याज सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। मंगलवार को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने मध्यम आय समूह (MIG) के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ब्याज सब्सिडी का लाभ लेने के पात्र घरों के लिए कार्पेट एरिया में 33 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है।
यह हुआ है बदलाव
सेंट्रल गर्वमेंट ने क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना (CLSS) के दायरे में मध्यम आय वर्ग की पहली कैटेगरी एमआईजी 1 के घरों का कार्पेट एरिया बढ़ाकर 160 वर्ग मीटर और एमआईजी 2 कैटेगरी के घरों का कार्पेट एरिया 200 वर्ग मीटर कर दिया है। बता दें कि अब तक एमआईजी 1 श्रेणी के घरों के लिए कार्पेट एरिया 120 वर्ग मीटर और एमआईजी 2 श्रेणी के घरों के लिए 150 वर्ग मीटर था।
इस तरह से मिलता है फायदा
आपको बता दें कि मोदी सरकार की क्रेडिट लिंक सब्सिडी योजना के तहत एमआईजी 1 कैटेगरी के खरीदारों को 2.35 लाख रुपए और एमआईजी 2 कैटेगरी के घर खरीददारों को 2.30 लाख रुपए की सब्सिडी का सीधा फायदा मिलता है।
पिछले साल MIG1 यह था नियम
सरकार ने पिछले साल 1 जनवरी से पीएम आवास योजना उन लोगों के लिए लागू की थी, जिनकी आमदनी सालाना 6-12 लाख रुपए है और दूसरी श्रेणी में जिनकी आमदनी 12-18 लाख रुपए सालाना है। इनमें से 6-12 लाख रुपए सालाना आमदनी वालों को सरकार ने MIG1 कैटेगरी में रखा था। इन लोगों के लिए योजना थी कि यदि इस आमदनी वाले ग्राहक लोन लेकर मकान खरीदते हैं तो उनके लोन में से 9 लाख रुपए के लोन की राशि पर जो भी ब्याज दर लगेगी, उसमें से 4 फीसदी ब्याज सरकार सब्सिडी के रुप में देगी।
पिछले साल MIG2 के लिए यह था नियम
ठीक इसी तरह से दूसरी कैटेगरी के लोगों के लिए तय किया गया था कि अगर वे लोन लेकर मकान खरीदते हैं तो 12 लाख रुपए तक के ब्याज पर 3 प्रतिशत ब्याज राशि सरकार सब्सिडी के रुप में देगी। इन दोनों श्रेणियों के लोगों को इस तरह से MIG1 और MIG2 के रुप में बांटा गया था। अब 6-12 लाख रुपए की आमदनी वाले 160 वर्ग मीटर का घर खरीदकर भी यह सब्सिडी ले सकेंगे। उसी तरह से 18 लाख रुपए की आमदनी वाले वाले 200 वर्ग मीटर का घर खरीदकार इस सब्सिडी का फायदा उठा सकेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications