मोदी सरकार ने अब एक ऐसा फैसला लिया है जिससे कि करीब 23 लाख रिटायर्ड टीचर और यूनिवर्सिटी के नॉन-टीचिंग स्टॉफ को फायदा मिलेगा।
मोदी सरकार ने अब एक ऐसा फैसला लिया है जिससे कि करीब 23 लाख रिटायर्ड टीचर और यूनिवर्सिटी के नॉन-टीचिंग स्टॉफ को फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि सेंट्रल गर्वमेंट ने विश्वविद्यालय और इनके कॉलेज में काम कर चुके रिटायर्ड फैकल्टी और नॉन-टीचिंग स्टॉफ की पेंशन को रिवाइज करने का निर्णय लिया है। यह बदलाव सरकार ने 7वें वेतन आयोग की अनुशंसा के आधार पर किया है। इस फैसले के लागू होने से सेंट्रल यनिवर्सिटी के करीब 25 हजार मौजूदा पेंशभोगियों को 6 हजार से 18 हजार रुपए तक का फायदा होगा।
एचआरडी मंत्री ने दी है जानकारी
इसके साथ ही सरकार के इस फैसले का फायदा ऐसे 8 लाख अध्यापक 15 लाख नॉन-टीचिंग स्टॉफ को भी मिलेगा जो स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटी और इनसे संबद्ध कॉलेज से रिटायर हुए हैं। इस संबंध में यूनियन HRD मिनिस्टर प्रकाश जावेड़कर ने ट्वीट कर जानकारी दी है। जावेड़कर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सेंट्रल यनिवर्सिटी की रिटायर्ड फैकल्टी और अन्य नॉन टीचिंग स्टॉफ की पेंशन 7वें वेतन आयोग के अनुसार रिवाइज की है।
पेंशनभोगियों को भी मिलेगा फायदा
प्रकाश जावेड़कर ने यह भी लिखा है कि सरकार के इस निर्णय से 25 हजार मौजूदा पेंशनभोगियों को फायदा होगा। सरकार के इस कदम से 8 लाख टीचिंग और 15 लाख नॉन टीचिंग स्टॉफ को भी फायदा होगा। इसके अलावा कई राज्यों सरकार ने अपने कर्मचारियों की सैलरी वेतन आयोग की अनुशंसा के अनुसार बढ़ाने का वायदा किया है लेकिन कई राज्यों में अभी भी कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन देने की मांग को लेकर अलग-अलग विभागों के कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
मिजोरम सरकार ने भी की थी सिफारिश
आपको बता दें कि इससे पहले मिजोरम सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का वेतन 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार बढ़ाने का फैसला किया था। सरकार के इस निर्णय के बाद मिजोरम के सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन वृद्धि का फायदा 1 जनवरी 2016 से मिलेगा। मिजोरम में सरकार के इस फैसले का फायदा 42 हजार स्थायी कर्मचारियों और 34 हजार अन्य कर्मचारियों को मिलेगा।
हमसे जुड़ें
आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें जरूर बताएं साथ ही व्यापार-वित्त से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज और, ट्विटर पर हमें फॉलो करें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
