यहां पर आपको बताएंगे कि एसबीआई, पीएनबी और आईसीआईसीआई बैंक ने अपने कर्ज की दर कितनी बढ़ाई है।
देश के तीन बड़े बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने अपने कर्ज की दर बढ़ा दी है। तीनों बैंकों ने अपने बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स या MCLR को 0.1 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। ऐसे में लोन लेने वाले ग्राहकों को कर्ज पर अब अधिक ब्याज चुकाना पड़ेगा। आपको बता दें कि ब्याज की नई दरें शुक्रवार से ही लागू हो गई हैं।
10 बेसिस प्वॉइंट तक बढ़ाया कर्ज की दर
एसबीआई ने 3 साल तक की अवधि तक के अपने कर्ज की दरों को 10 बेसिस प्वॉइंट तक बढ़ा दिया है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार उसका एमसीएलआर या लेंडिंग रेट 7.8 प्रतिशत की बजाय 7.9 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा तीन साल की अवधि के लिए MCLR 8.35 की बजाय 8.45 प्रतिशत हो गया है। यही नहीं सरकारी क्षेत्र के अन्य दिग्गज बैंक जैसे की पीएनबी ने अपने 3 और 7 साल की अवधि के लोन के लिए एमसीएलआर को क्रमश: 8.55 प्रतिशत और 8.7 पर्सेंट कर दिया है।
आईसीआईसीआई बैंक का MCLR
तो वहीं देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने भी 5 साल के लिए अपनी लेंडिंग रेट को 10 बेसिस प्वॉइंट बढ़ाते हुए 8.70 प्रतिशत तक करने का फैसला लिया है। यही नहीं एक और तीन साल के लोन के लिए भी बैंक ने अपने MCLR में 10 बेसिक प्वॉइंट का इजाफा किया है। हालांकि यदि लोन सिर्फ तीन महीने का ही होता है तो फिर ब्याज की द में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
पीएनबी का MCLR
इसके अलावा PNB ने अपने बेस रेट को भी 9.15 प्रतिशत से बढ़ाकर 9.25 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। रिर्पोट के अनुसार अन्य बैंक भी इस रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं। बता दें कि ज्यादातर होम और ऑटो लोन एमसीएलआर से लिंक होते हैं। साथ ही कर्नाटक बैंक ने भी जमा राशि पर ब्याज दर बढ़ाने का फैसला लिया है।
MCLR क्या है
एमसीएलआर न्यूनतम दर है जिसके नीचे वाणिज्यिक बैंक अपने ग्राहकों को उधार नहीं दे सकते हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने अप्रैल 2016 में एमसीएलआर की अवधारणा का अनावरण किया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
