आपको यहां पर सोने और चांदी के दाम बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि आज दिल्ली में गोल्ड रेट्स क्या है, जयपुर में, पटना में और मुंबई में सोने के दाम यहां पर देख सकते हैं।
आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने एवं कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 100 रुपए और टूटकर 31,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से यह 450 रुपए के नुकसान के साथ 41,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
भारत में सोने के दाम यह गिरावट दूसरे दिन आयी है। ग्लोबल स्तर पर कल न्यूयार्क मे सोना 0.23 प्रतिशत टूटकर 1,297.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। तो वहीं चांदी 0.58 प्रतिशत के नुकसान से 16.39 डॉलर प्रति औंस रह गई।