पिछले दो दिनों की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में फिर रौनक देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 140 अंकों के आसपास 0.3 फीसदी बढ़त के साथ 35039.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 40 अंकों पर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 10651.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बी बढ़त के साथ 16115 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 17405 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक भी 110 अंकों के पार 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 26439.80 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं आज निफ्टी के आईटी सेक्टर में गिरावट दर्ज की गई है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, मेटल, ऑयल एण्ड गैस और निफ्टी ऑटो में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो कोल भारत, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, ओएनजीसी, यूपीएल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में एचपीसीएल, बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्प, अदानी पोर्ट्स और ग्रेसिम में गिरावट दर्ज की गई है।
इतने दिनों के बाद ग्लोबल मार्केट में एशियाई बाजारों में भी अच्छा कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 22182.76 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट्स टाइम्स 0.2 फीसदी की बढ़त पर और हैंग सेंग 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications