ICICI CEO चंदा कोचर की होगी जांच

प्राइवेट सेक्‍टर बैंक आईसीआईसीआई ने कहा है कि अपनी प्रबंध निदेशक और सीईओ चंदा कोचर के खिलाफ अज्ञात 'व्हिसल ब्‍लोअर' द्वारा लगाए आरोपों की स्‍वतंत्र जांच कराने का फैसला किया है। ICICI बैंक ने रेग्‍युलेटरी फाइलिंग में बताया है कि जांच किसी स्‍वतंत्र व्‍यक्ति के नेतृत्‍व में होगी। तो वहीं बैंक के बोर्ड ने कहा है कि ऑडिट कमेटी इस मामले में आगे फैसला लेगी।

ICICI Bank Institutes Inquiry Against CEO Chanda Kochhar

कमेटी, जांच टीम का मुखिया, जांच की शर्तें और समय अवधि तय करेगी। ऑडिट कमेटी मुख्‍य जांचकर्ता को स्‍वतंत्र लीगल और प्रोफेशनल सर्पोट के साथ मदद देगी।

फाइलिंग में यह कहा गया है कि जांच का दायरा विस्‍तृत होगा और जांच के दौरान सामने आने वाले सभी फैक्‍ट्स और संबंधित मामलों को भी शामिल किया जाएगा। फोरेंसिक, ई-मेल रीव्‍यूज का प्रयोग किया जाएगा और संबंधित व्‍यक्तियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। चंदा कोचर पर कुछ ऋणदाताओं के साथ हितों के टकराव और एक-दूसरे को फायदा पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है।

आपको बता दें कि हाल ही में बाजार नियामक सेबी ने ICICI बैंक और उनकी सीईओ चंदा कोचर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस आईसीआईसीआई बैंक की विडियोकॉन ग्रुप एवं न्‍यूपावर के बीच सौदों के संबंध में जारी किया गया है। निजी क्षेत्र के इस बैंक ने शेयर बाजारों को यह सूचना दी। न्‍यूपावर में चंदा के पति दीपक कोचर के आर्थिक हित जुड़े हुए हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+