पेट्रोल-डीजल के दाम में 1 पैसे की कटौती ग्राहकों के साथ भद्दा मजाक है!

30 मई की सुबह 6 बजे जब लोगों ने आज का पेट्रोल-डीजल दाम देखा तो उन्हें थोड़ा सुकून मिला क्योंकि पेट्रोल के दाम में 59 पैसे और डीजल के दाम में 56 पैसे की की कटौती की गई थी। पर उनकी ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही, IOC यानि कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि उसकी साइट पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी जिससे ये घटे हुए दाम दिख रहे थे, उसने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम में सिर्फ 1 पैसे की कटौती हुई है।

Petrol price in India Today, petrol price today, diesel price today, पेट्रोल प्राइस टुडे, petrol diesel price news latest, डीजल पेट्रोल रेट , पेट्रोल डीजल के दाम, आज का डीजल भाव, डीजल की कीमत, डीजल पेट्रोल रेट टुडे, पेट्रोल डीजल सस्ता, पेट्रोल के दाम, पेट्रोल की कीमत today

अब इसे अगर ग्राहकों के साथ भद्दा मजाक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। पहले दाम में 60 पैसे और 56 पैसे की कटौती की खबरें आती हैं फिर अचानक ही कटौती को सिर्फ 1 पैसे तक सीमित कर दिया जाता है। इससे ग्राहकों को काफी धक्का पहुंचा है। इंडियन ऑयल ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उसकी साइट में तकनीकी खराबी आई थी जिससे ये दाम दिख रहे थे।

पेट्रोल डीजल के दाम में हुई इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 78.42 रुपए, मुंबई में 86.23 रुपए, कोलकाता में 81.05 रुपए और चेन्नई में 81.42 रुपए की दर पर मिल रहा है।

आपको बता दें कि पेट्रोल डीजल के दाम लगातार 16 दिनों से बढ़ रहे हैं और 17वें दिन सिर्फ मामूली 1 पैसे की कटौती की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+