केरल सरकार ने महंगे पेट्रोल और डीजल की समस्या से जूझ रहे आम लोगों को राहत दी है। 1 जून, शुक्रवार से सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में एक रुपए की कटौती करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने का फैसला किया गया।
केरल सरकार की तरह देश के बाकी राज्यों की सरकारें यदि अपने यहां लगने वाले वैट में कुछ कटौती कर दें तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है। इस वक्त मुंबई में पेट्रोल डीजल पर सबसे ज्यादा वैट लिया जाता है इसीलिए मुंबई में बाकी शहरों के मुकाबले पेट्रोल की कीमतें बहुत ज्यादा हैं।

राज्य सरकारों के अलावा अब यदि केंद्र सरकार भी एक्साइज ड्यूटी में कुछ कटौती करे तो लोगों को सस्ती दरों पर डीजल और पेट्रोल मिल सकता है। यदि केंद्र सरकार पिछली बार की तरह इस बार भी एक्साइज ड्यूटी दो रुपए तक घटा दे और राज्य सरकारें 2 से 3 रुपए तक वैट में कटौती करें तो लोगों को 4 से 5 रुपए सस्ता पेट्रोल और डीजल मिलेगा।
इससे पहले बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में क्रमश: 59 और 56 पैसे की कमी की खबरें आई थी जिसे बाद में आईओसी ने गलती बताया था और कहा था कि डीजल पेट्रोल के दाम में सिर्फ 1 पैसे की कमी हुई है।
30 मई की सुबह 6 बजे जब लोगों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल दाम देखा तो उन्हें थोड़ा सुकून मिला क्योंकि पेट्रोल के दाम में 59 पैसे और डीजल के दाम में 56 पैसे की की कटौती की गई थी। पर उनकी ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही, IOC यानि कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बताया कि उसकी साइट पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी जिससे ये घटे हुए दाम दिख रहे थे, उसने बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम में सिर्फ 1 पैसे की कटौती हुई है।
अब इसे अगर ग्राहकों के साथ भद्दा मजाक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। पहले दाम में 60 पैसे और 56 पैसे की कटौती की खबरें आती हैं फिर अचानक ही कटौती को सिर्फ 1 पैसे तक सीमित कर दिया जाता है। इससे ग्राहकों को काफी धक्का पहुंचा है। इंडियन ऑयल ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उसकी साइट में तकनीकी खराबी आई थी जिससे ये दाम दिख रहे थे।
पेट्रोल डीजल के दाम में हुई इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 78.42 रुपए, मुंबई में 86.23 रुपए, कोलकाता में 81.05 रुपए और चेन्नई में 81.42 रुपए की दर पर मिल रहा है। आपको बता दें कि पेट्रोल डीजल के दाम लगातार 16 दिनों से बढ़ रहे हैं और 17वें दिन सिर्फ मामूली 1 पैसे की कटौती की गई है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications