लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार

कारोबारी सप्‍ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार में मंदी दर्ज की जा रही है। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्‍स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स -0.1 फीसदी गिरावट के साथ 35131 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी भी -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 10677 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Sensex Nifty Open Lower Today

बात करें मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की तो यहां थोड़ा ठीक लेकिन यहां पर भी सुस्‍ती से ही कारोबार हो रहा है। बीएसई के स्‍मॉलकैप शेयर 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ 17433 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई के मिडकैप शेयर -0.18 फीसदी गिरावट के साथ 16090 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

तो वहीं निफ्टी बैंक में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। जबकि निफ्टी आईटी सेक्‍टर आज 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ्‍ज्ञ 13587 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

एशियााई बाजारों में भी गिरावट का दौर जारी है। जापान का बाजार निक्‍केई -0.90 फीसदी गिरावट के साथ 22277 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग का भी कुछ ऐसा ही हाल है।

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों में लार्सेन, टेक महिंद्रा, गेल, एचसीएल और आइडिया सेलुलर बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में वेदांता, आईसीआईसीआई बैंक, ल्‍यूपिन, एसबीआई और सन फार्मा गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+