यहां पर आपको महिंद्रा एण्ड महिंद्रा के के मुनाफे के बारे में बताएंगे जो कि 49.9 प्रतिशत बढ़ा है।
महिंद्रा एण्ड महिंद्रा का मुनाफा वित्तीय वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में 49.9 प्रतिशत बढ़कर 1,155 करोड़ रुपए हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एण्ड महिंद्रा का मुनाफा 770.3 करोड़ रुपए रहा था। तो वहीं वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एण्ड महिंद्रा की आय 25.6 फीसदी बढ़कर 13,189 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। फाइनेंशियल ईयर 2017 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एण्ड महिंद्रा की आय 10,499 करोड़ रुपए थी।

साल दर साल के आधार पर चौथी तिमाही में महिंद्रा एण्ड महिंद्रा का एबिटडा 1,171 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,995 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में महिंद्रा एण्ड महिंद्रा का एबिटडा मार्जिन 11.1 फीसदी से बढ़कर 15.1 फीसदी रहा है।
तो वहीं सालाना आधार पर चौथी तिमाही में महिंद्रा एण्ड महिंद्रा की मोटर वाहन सेगमेंट आय 19.6 फीसदी से बढ़कर 9,105 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एण्ड महिंद्रा की मोटर वाहन सेगमेंट आय 7,613 करोड़ रुपए थी।


Click it and Unblock the Notifications