प्रवर्तन निदेशालय यानि कि ईडी ने मंगलवार को बताया कि उसने धनशोधन मामले में विक्रम कोठारी के स्वामित्व वाले कानपुर की रोटोमेक ग्लोबल की 177 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है, जिसमें एक बैंक से कथित रूप से 3,695 रुपए की धोखाधड़ी की गई थी। वित्तीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी और उसके निदेशक की जब्त संपत्तियां उत्तर प्रदेश के कानपुर, गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर, उत्तराखंड के देहरादून और महाराष्ट्र के मुंबई में हैं।

समाचार पोर्टल जी न्यूज ने एजेंसी के हवाले से लिखा है कि, ईडी ने यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो की प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत की है। जांच से पता चला था कि अभियुक्तों ने बिना किसी वास्तविक लेनदेन के अपने व्यापार को बढ़ाचढ़ा कर दिखाया और कर्ज का भुगतान नहीं किया तथा कर्ज में ली गई रकम को इधर से उधर भेज कर छुपा दिया।
एजेंसी ने एक बयान में कहा, "जांच से पता चला है कि रोटोमैक ग्लोबल प्रा. लि. का व्यापार सीमित संख्या में खरीदारों और विक्रेता के साथ था। कंपनी बैंक से लिए गए लेटर ऑफ क्रेडिट (एलओसी) से भुगतान करती थी और उस पर समूह से जुड़ी घरेलू और विदेशी कंपनियों में 1.5 से दो फीसदी कमीशन जमा करती है। इस रकम का उपयोग कंपनी अन्य व्यापारिक गतिविधियों में करती है, जैसे लौह अयस्क की खरीदारी या रियल एस्टेट में निवेश करने में।"
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा कोठारी, उसकी पत्नी साधना, उसके बेटे राहुल और कुछ अज्ञात बैंक अधिकारियों और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद फरवरी में ईडी और सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। कोठारी रोटोमैक समूह का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, जबकि उसकी पत्नी और बेटे निदेशक हैं।
सीबीआई एफआईआर के मुताबिक, कोठारी ने बैंक ऑफ इंडिया (754.77 करोड़ रुपए), बैंक ऑफ बड़ौदा (456.63 करोड़ रुपए), इंडियन ओवरसीज बैंक (771.07 करोड़ रुपए), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (458.9 5 करोड़ रुपए), इलाहाबाद बैंक (330.68 करोड़ रुपए), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (49.82 करोड़ रुपए), और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (97.47 करोड़ रुपए) सहित विभिन्न बैंकों से कुल 2,919 करोड़ रुपए प्राप्त किए थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications