कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में आज सेंसेक्स और निफ्टी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 अंकों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 200 अंकों के ऊपर 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 3500 से ज्यादा के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है। तो वहीं निफ्टी 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 10670 के स्तर पर उछाल के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहा है।

अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 1600 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप शेयर 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 17270 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक की बात करें तो यह भी 200 अंकों पर 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 26480 के स्तर पर उछाल के साथ कारोबार दर्ज करा रहे हैं। जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर में आज गिरावट देखने को मिल रही है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी हेल्थकेयर, बीएसई ऑयल एण्ड गैस और बीएसई मेटल में भी अच्छा कारोबार हो रहा है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो सन फार्मा, बीपीसीएल, एचपीसीएल, गेल और यस बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में टेक महिंद्रा, जी इंटरटेनमेंट, टीसीएस और विप्रो में गिरावट दर्ज की गई है।
तो वहीं ग्लोब्ल मार्केट में मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजार में जापान का बाजार निक्केई जहां गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रटे्स टाइम्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 3526 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 30763 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
