शुरुआती कारोबार में आज यानि की गुरुवार को शेयर बाजार में कई दिनों के बाद हरियाली देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 130 अंकों पर यानि 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 34484 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है। तो वहीं निफ्टी 33 अंकों पर यानि कि 0.4 फीसदी की उछाल के साथ 10463 के स्तर पर यहां पर खरीदारी का महौल है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर आज खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 15754 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 17058 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक आज 0.2 फीसदी बढ़त के साथ 25739 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं निफ्टी आईटी सेक्टर में भी खरीदारी दिखाई दे रही है जबकि निफ्टी ऑटो में आज बिकवाली का माहौल है।
इसके अलावा बीएई कैप गुड्स, एफएमसीजी, बीएसई हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस और मेटल में भी आज अच्छा कारोबार होने का आसार है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और Idea सेलुलर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में टाटा मोटर्स, एचपीसीएल, वेदांता, बीपीसीएल और ओएनजीसी में गिरावट दर्ज की गई है।
आज ग्लोबल मार्केट में भी खरीदारी का आसार नजर आ रहा है लेकिन आज एशियाई मार्केट में जापान का बाजार निक्केई -1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 22426 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.3 फीसदी बढ़त के साथ 3507 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग भी बढ़त के साथ ही कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications