दुनिया के किस शहर में सबसे ज्‍यादा अरबपति रहते हैं?

यहां पर आपको दुनिया के ऐसे अमीर शहरों के बारे में बताएंगे जिसमें की सबसे ज्‍यादा अरबपति रहते हैं।

वैसे तो हर देश और हर शहर में अरबपति रहते हैं लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो कि अमीरों की खास पसंद हैं। रहने के लिए यहां पर उनकी पहली प्राथमिकता होती है। बता दें कि रिर्पोट के अनुसार सबसे ज्‍यादा अमीरों की संख्‍या चीन और अमेरिका के शहरों में है लेकिन ये कौन से शहर हैं आपको यहां पर जानना होगा। वेल्थ-एक्स अरबपति जनगणना नामक एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीचे उल्लेखित शहरों में दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति हैं। यहां पर दी गई लिस्‍ट बढ़ते क्रम में है।

9-शेनजेन, चीन: 39 अरबपति

9-शेनजेन, चीन: 39 अरबपति

9वें स्‍थान से हम सूची इसलिए दे रहे हैं क्‍योंकि 9वें स्‍थान पर दुनिया के दो शहर हैं। एक जीवंज अर्थव्‍यवस्‍था और विविध लोगों के साथ शेनजेन सबसे अधिक अरबपतियों की टॉप 10 लिस्‍ट में 9वें नंबर है। यह शहर चीन के गुआंगडॉन्‍ग प्रांत में स्थित है।

9-मुंबई, भारत: 39 अरबपति

9-मुंबई, भारत: 39 अरबपति

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई भी अरबपतियों के रहवास की लिस्‍ट में 9वें स्‍थान पर है। मुंबई में पूरे भारत से लोग आते हैं और यहां पर अपना गुजर बसर करते हैं। मुंबई को भारत का सपनों का शहर भी कहा जाता है।

8-दुबई, यूनाइटेड अरब अमीरात: 40 अरबपति

8-दुबई, यूनाइटेड अरब अमीरात: 40 अरबपति

यह शहर संयुक्त अरब अमीरात में सबसे अधिक आबादी वाला है। यह एक प्रमुख व्यापार केंद्र है और हर साल कई वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करता है।

7-सिंगापुर: 44 अरबपति

7-सिंगापुर: 44 अरबपति

सिंगापुर एशिया का एक बहुत ही चर्चित देश और शहर है। यहां पर कई देशों के लोग विभिन्‍न धर्मों के साथ एकजुट होकर रहते हैं। यहां पर मुख्‍य रुप से चीनी और अंग्रेजी भाषा बोली जाती है। यह दुनिया का फाइनेंस और ट्रांसपोर्ट हब माना जाता है। साथ ही इसे दुनिया सबसे स्‍मॉर्ट शहर भी माना जाता है और यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा बाजार है।

6-बीजिंग, चीन: 57 अरबपति

6-बीजिंग, चीन: 57 अरबपति

चीन का शहर बीजिंग दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाली राजधानी है। ऐतिहासिक रूप से समृद्ध और आर्थिक रूप से मजबूत, बीजिंग का सभी क्षेत्रों में वैश्विक प्रभाव है।

5-लंदन, यूनाइटेड किंगडम: 62 अरबपति

5-लंदन, यूनाइटेड किंगडम: 62 अरबपति

थेम्‍स नदी के तट पर स्थित, लंदन दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और आबादी वाले शहरों में से एक है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र और एक प्रमुख निवेश गंतव्य है।

4-मास्‍को, रूस: 69 अरबपति

4-मास्‍को, रूस: 69 अरबपति

रूसी राजधानी मास्‍को सूची में चौथे स्थान पर है। एक समय था जबकि अरबपतियों के मामले में 9वां स्‍थान था, जबकि यह आज दुनिया की सबसे बड़ी शहरी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।

3-सैन फ्रांसिस्को, यूएस: 74 अरबपति

3-सैन फ्रांसिस्को, यूएस: 74 अरबपति

अपने गोल्डन गेट ब्रिज के लिए प्रसिद्ध, सैन फ्रांसिस्को अमेरिका के सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक है और दुनिया भर में अरबपति के लिए दुनिया का तीसरा स्थान है।

2-हांगकांग, चीन: 93 अरबपति

2-हांगकांग, चीन: 93 अरबपति

दक्षिण चीन में एक स्वायत्त क्षेत्र, हांगकांग एक पूंजीवादी मिश्रित सेवा अर्थव्यवस्था है, कम टैक्‍स, न्यूनतम सरकारी बाजार हस्तक्षेप और एक स्थापित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजार है।

1-न्‍यूयार्क, यूएसए: 103 अरबपति

1-न्‍यूयार्क, यूएसए: 103 अरबपति

कई लोग न्यूयॉर्क शहर को दुनिया का सबसे बड़ा शहर कहते हैं। अपनी संस्कृति, लोगों और लंबी, उज्ज्वल ढंग से प्रकाशित इमारतों के लिए जाना जाता है, न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे ज्‍यादा अरबपति के साथ सूची में सबसे ऊपर है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+